पराग अग्रवाल

पूर्व ट्विटर सीईओ

पराग अग्रवाल (जन्म 21 मई 1984) [4] एक भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी कार्यकारी और नवम्बर 2021 से ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। [5] 2011 में पराग एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर से जुड़े और 2017 में मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बने। 29 नवम्बर 2021 को जैक डोर्सी ने घोषणा की कि वह ट्विटर के सीईओ के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं और पराग तत्काल प्रभाव से उनकी जगह ले रहे हैं। [6]

पराग अग्रवाल
जन्म 21 मई 1984[1]Edit this on Wikidata
अजमेर[2][3] Edit this on Wikidata
शिक्षा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई, परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय Edit this on Wikidata
पेशा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कंप्यूटर वैज्ञानिक Edit this on Wikidata
पदवी मुख्य कार्यकारी अधिकारी Edit this on Wikidata
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

पराग अग्रवाल का जन्म राजस्थान के अजमेर में हुआ था। [7] [8] बाद में वह मुंबई चले गये जहां उनके पिता भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थे और उनकी माँ एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं।उन्होंने परमाणु ऊर्जा केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 से पढ़ाई की। अग्रवाल ने 2001 में तुर्की में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2000 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा में 77वीं रैंक अर्जित की और 2005 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई से कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में डिग्री [9] इसके बाद वे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी करने के लिए अमेरिका चले गए। [10] [11]

2011 में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर में शामिल होने से पहले पराग ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू अनुसंधान [12] में प्रबन्धकीय पदों पर कार्य किया। एडम मासिंगर के जाने के बाद ट्विटर ने अक्टूबर 2017 में अग्रवाल को मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। [13] दिसंबर 2019 में, ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने घोषणा की कि पराग प्रोजेक्ट ब्लूस्की के प्रभारी होंगे [14] [15] जो विकेंद्रीकृत सोशल नेटवर्क प्रोटोकॉल विकसित करने की पहल है।

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

पराग का विवाह विनीता अग्रवाल से हुआ है। [16] विनीता आंद्रेसेन होरोविट्ज़ नामक एक उद्यम पूंजी फर्म में एक सामान्य भागीदार हैं। [17] पराग और विनीता का एक बेटा है। [17]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  2. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  3. Error: Unable to display the reference properly. See the documentation for details.
  4. "Parag Agrawal: Ajmer Celebrates a Son 'More Powerful than PMs, Presidents'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). 30 November 2021. अभिगमन तिथि 1 December 2021.
  5. "India-born Parag Agrawal replaces Jack Dorsey as Twitter CEO". The Economic Times. अभिगमन तिथि 2021-11-30.
  6. Molina, Brett. "Jack Dorsey steps down as Twitter CEO, Parag Agrawal named as successor, sends stock surging". USA TODAY (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 29 November 2021.
  7. "अजमेर के रहने वाले हैं ट्विटर के नए CEO : किराए पर रहता था परिवार, 4 दिसम्बर को घर आएंगे पराग के मम्मी-पापा". दैनिक भास्कर. 30 November 2021. अभिगमन तिथि 30 November 2021.
  8. Isaac, Mike; Conger, Kate; Metz, Cade (2021-11-29). "Who Is Parag Agrawal, Twitter's New C.E.O.?". The New York Times (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0362-4331. अभिगमन तिथि 2021-11-30.
  9. "Parag Agrawal Becomes New CEO at Twitter as Jack Dorsey Steps Down". SA News Channel (अंग्रेज़ी में). 2021-11-30. अभिगमन तिथि 2021-11-30.
  10. Rajghatta, Chidanand (November 30, 2021). "IIT-Bombay alumnus Parag Agrawal is Twitter CEO after Dorsey exit". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-11-30.
  11. Chhapia, Hemali; Doval, Pankaj (November 30, 2021). "When Parag Agrawal regretted wasting time tying IIT-JEE supplements". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-11-30.
  12. Novet, Jordan (9 March 2018). "Twitter taps distinguished engineer Parag Agrawal as new CTO". CNBC (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 6 October 2020.
  13. "Things To Know About New Twitter CEO, Parag Agrawal, From IIT Bombay". News18 (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-11-30.
  14. Link, Indian (12 December 2019). "Twitter CTO Parag Agrawal to hire for ambitious project Bluesky". Indian Link (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 October 2020.
  15. Henshaw, Jon (12 December 2019). "Twitter CEO Jack Dorsey announces Bluesky, an initiative to create a decentralized social media standard". Marketing & Technology News (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 6 October 2020.
  16. "Parag Agrawal becomes Twitter CEO: Who is Parag Agrawal? Here is a brief profile of this IITian in 5 points". India Today. 29 November 2021. अभिगमन तिथि 29 November 2021.
  17. Akhtar, Allana (29 November 2021). "Meet Twitter's new CEO: a 37-year-old machine learning and AI expert". Business Insider. अभिगमन तिथि 29 November 2021.