पारुल गुलाटी

भारतीय अभिनेत्री और व्यवसायी महिला

पारुल गुलाटी एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री हैं।[1] ये कई पंजाबी फिल्मों में मुख्य भूमिका के साथ काम कर चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शिक्षा लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रमैटिक आर्ट से ली थी।

पारुल गुलाटी

पारुल गुलाटी
जन्म 6 अगस्त 1994 (1994-08-06) (आयु 29)
रोहतक, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2008–वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अभिनय संपादित करें

2010-2016 : शुरुआत संपादित करें

साल 2010 में इन्हें एक धारावाहिक ये प्यार न होगा कम में एक सहायक भूमिका निभाते देखा गया था। इसके बाद 2012 में ये बुरा में अभिनय कर रही थी, जिसमें इनके किरदार का नाम रोज़ था। ये फिल्म पंजाब में सामान्य रूप से चला और विशेष रूप से छोटे जगहों पर इसे सफलता मिली थी। आलोचकों के अनुसार पारुल ने इसे बड़े पर्दे के लिए पहली बार बना रही थी और उन्होंने इसे बड़ा बना दिया।[2] बुरा फिल्म करने के बाद पारुल ने लगभग साल भर का समय काम से दूर रह कर अपने नाटक स्कूल में अभिनय के कोर्स को पूरा करने में दिया। इसी के साथ इन्होंने मुंबई में थियेटर में भी नाटक किया। उनकी दूसरी फिल्म रोमियो रांझा (2014) थी, जिसे अच्छी समीक्षा भी नहीं मिल पाई और बॉक्स ऑफिस में भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

साल 2016 में ये विनिल मरकन द्वारा निर्देशित फिल्म ज़ोरावर में जसलिन का किरदार निभा रही थीं, इस फिल्म में इनके साथ यो यो हनी सिंह थे।[3] इस फिल्म को आलोचकों से मिली जुली प्रतिक्रिया ही मिली, पर इसे हनी सिंह की वापसी माना गया और बॉक्स ऑफिस में भी इसने बहुत अच्छी कमाई की और उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म भी बन गई।[4] इसके बाद पारुल को इरफान खान के साथ डिवाइन लवर्स में एक साथ देखा गया था।[5][6]

2017-वर्तमान संपादित करें

पंजाबी फिल्मों में सफलता के बाद पारुल ने टीवी धारावाहिकों में भी काम करना शुरू कर दिया। इन धारावाहिकों में से एक पीओडबल्यू - बंदी युद्ध के है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। इसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था। ये धारावाहिक आधिकारिक रूप से इस्राइल के टीवी धारावाहिक हतुफ़ीम का रीमेक है। इसमें ये एक पाकिस्तानी लड़की, अफ्रीन का किरदार निभा रही हैं, जिसकी शादी एक युद्ध के बंदी, पारुल से होती है। इनके उर्दू बोलने वाली एक पाकिस्तानी लड़की वाले किरदार को काफी प्रशंसा मिली।[7]

फिल्में संपादित करें

  • 2013 — बुरा — रोज़
  • 2014 — रोमियो रांझा — प्रीत
  • 2016 — ज़ोरावर — जसलीन
  • 2016 — नी जठलेखा — शेरली (तेलुगू)

धारावाहिक संपादित करें

  • 2010 — ये प्यार न होगा कम — बिट्टन
  • 2017 — पीओडबल्यू - बंदी युद्ध के — अफ्रीन
  • 2018 — हक़ से — जन्नत मिर्ज़ा
  • 2018-2019 — गर्ल्स हॉस्टल — ज़ाहिरा
  • 2018 — सलेक्सन डे — मोनिका टंडन

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "ग्लैमरस एक्ट्रेस बनी बिजनेसवुमन, घर से शुरू की कंपनी, आज कमा रही करोड़ों".
  2. Bajwa, Sukhpal (19 October 2012). "Movie Review: Burrraahh Punjabi Movie". Punjabi Mania. मूल से 2 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-05-21.
  3. "Action-packed 'Zorawar' makes an impact". The Times of India. 9 May 2016. मूल से 4 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-05-21.
  4. "Zorawar becomes the biggest Punjabi film of 2016 at Box office". The Hans India. 10 May 2016. मूल से 3 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-05-21.
  5. Prachi Kadam. "Kangana replaced by a newbie in Divine Lovers". Spotboye. मूल से 5 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-05-21.
  6. Verma, Vishal (6 May 2016). "Irrfan Khan starrer DIVINE LOVERS moves from Kangana, Ridhima to Parul Gulati". Glamsham.com. मूल से 5 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-05-21.
  7. "Parul Gulati joins the cast of Nikhil Advani's POW Bandhi Yuddh Ke! Five things to know about the Zorawar Actress". India.com. January 28, 2017. मूल से 2 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2019.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

पारुल गुलाटी ब्रांड निश हेयर Archived 2023-04-09 at the वेबैक मशीन