पीटर हिग्स

नोबल पुरस्कार विजेता ब्रितानी भौतिक विज्ञानी

पीटर वेयर हिग्स (Peter Ware Higgs; 29 मई 1929 – 8 अप्रैल 2024) ब्रितानी सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी थे। वो एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी थे।[6] अपरमाणुक कणों के द्रव्यमान पर महत्त्वपूर्ण शोध कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2013 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।[7] [8]

पीटर हिग्स

सन् 2013 में हिग्स
जन्म पीटर वेयर हिग्स
29 मई 1929
न्यूकैसल, इंग्लैण्ड
मृत्यु 8 अप्रैल 2024(2024-04-08) (उम्र 94)
एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
क्षेत्र सैद्धान्तिक भौतिकी
संस्थान एडिनबर्ग विश्वविद्यालय
इंपीरियल कॉलेज लंदन
यूनिवर्सिटी कॉलेज, लन्दन
किंग्स कॉलेज लंदन
शिक्षा किंग्स कॉलेज लंदन (बीएससी, एमएससी, पीएचडी)
डॉक्टरी शिष्य
प्रसिद्धि हिग्स बोसॉन
हिग्स क्षेत्र
हिग्स प्रक्रिया
सिमेट्री ब्रेकिंग
उल्लेखनीय सम्मान
  • ह्यूजेस मेडल (1981)
  • रदर्फोर्ड मेडल (1984)
  • डिराक मेडल (1997)
  • हाई एनर्जी एंड फिजिक्स प्राइज (1997)
  • रॉयल मेडल (2000)
  • भौतिकी में वूफ पुरस्कार (2004)
  • ऑस्कर क्लाइन मेमोरियल लेक्चर एंड मेडल (2009)
  • सकुराई प्राइज़ (2010)
  • भौतिकी में नोबेल पुरस्कार (2013)
  • प्रिंसेज ऑफ़ ऑस्ट्रियस अवार्ड (2013)
  • कोपले मेडल (2015)

1960 के दशक में हिग्स ने विद्युत्-दुर्बल सिद्धान्त में ब्रोकन सिमेट्री प्रस्तावित की। इस सिद्धान्त के अनुसार मूलकणों मुख्यतः W व Z बोसॉन में द्रव्यमान के मूल को समझने में सहायता मिली। इस प्रक्रिया को ही हिग्स प्रक्रिया कहते हैं। लगभग उसी समय में कुछ अन्य भौतिकविदों ने भी इसी तरह के सिद्धान्त प्रस्तावित किये और सभी में एक नये बोसॉन की प्रागुक्ति हुई जिसे हिग्स बोसॉन नाम दिया गया। इस कण का प्रायोगिक प्रेक्षण भौतिकविदों का बहुत बड़ा लक्ष्य हो गया।[9][10] 4 जुलाई 2012 को सर्न ने लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर में इस कण की प्रायोगिक पुष्टि की। हिग्स प्रक्रिया कण भौतिकी के मानक मॉडल की मुख्य प्रक्रियाओं में से एक है जिसके बिना कण द्रव्यमान रहित होते।[11]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. बॉवडर, बिल (10 अप्रैल 2008). "Search begins for 'God particle'". चर्च टाइम्स. मूल से 9 अप्रैल 2024 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2024. Dr Lewis Ryder, (...), who was supervised by Professor Higgs,
  2. "Lewis Ryder". मैथेमेटिक्स जिनियोलॉजी प्रोजेक्ट. मूल से 1 अप्रैल 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2024.
  3. "Professor Christopher Bishop elected Fellow of the Royal Society of Edinburgh" [प्रोफेसर बिशप को रॉयल सोसाइटी ऑफ़ एडिनबर्ग]. यूनिवर्सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग स्कूल ऑफ़ इन्फोरमैटिक्स. मूल से 19 अक्टूबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2024.
  4. मैथमेटिक्स जिनियालॉजी प्रोजेक्ट (गणितीय वंशावली परियोजना) पर पीटर हिग्स
  5. "Peter Ware Higgs CH DSc PhD MSc BSc FRS FRSE FInstP". ph.ed.ac.uk. मूल से 14 अक्टूबर 2013 को पुरालेखित. initially under the supervision of Charles Coulson and subsequently Christopher Longuet-Higgins
  6. ग्रिग्ग्स, जेसिका (ग्रीष्मकाल 2008) The Missing Piece Archived 2016-12-20 at the वेबैक मशीन एडिट (Edit) एडिनबर्ग विश्वविद्यालय की एक पूर्वछात्रों से जुड़ी पत्रिका, पृ॰ 17
  7. ओवरबी, डेनिस (15 सितम्बर 2014). "A Discoverer as Elusive as His Particle". न्यूयॉर्क टाइम्स. मूल से 15 सितम्बर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2024.
  8. ब्लम, डेबोरा (15 जुलाई 2022). "The Recluse Who Confronted the Mystery of the Universe – Frank Close's "Elusive" looks at the life and work of the man who changed our ideas about the basis of matter". द न्यूयॉर्क टाइम्स. मूल से 25 सितम्बर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2024.
  9. ग्रिफिथ्स, मार्टिन (1 मई 2007). "The tale of the blogs' boson". फिजिक्स वर्ल्ड. मूल से 6 अगस्त 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2024.
  10. फर्मीलैब टुडे (16 जून 2005) Fermilab Results of the Week. Top Quarks are Higgs' best Friend Archived 2008-09-21 at the वेबैक मशीन
  11. रिनकॉन, पॉल (10 मार्च 2004) Fermilab 'God Particle' may have been seen Archived 2008-07-19 at the वेबैक मशीन