पुंगा सागर (Punga Mare) सौर मंडल के शनि ग्रह के सबसे बड़े चन्द्रमा टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित एक झील है। यह टाइटन पर तीसरी सबसे बड़ी ज्ञात झील है (पहला स्थान क्रैकन सागर और दूसरा स्थान लाइजीया सागर का है)। टाइटन की अन्य झीलों की तरह इसमें भी पानी की जगह मीथेन जैसे हाइड्रोकार्बन द्रवावस्था में भरे हैं।[1] यह उत्तरी ध्रुव के बहुत पास स्थित है और इसका व्यास (डायामीटर) लगभग ३८० किमी है।

पुंगा सागर
Punga Mare

टाइटन के उत्तर ध्रुवीय क्षेत्र का कंप्यूटर-रंगित चित्र जिसमें पुंगा सागर का एक बड़ा भाग दिख रहा है। नीचे क्रैकन​ सागर का एक हिस्सा भी दिख रहा है।
भौगोलिक वस्तु सागर (Mare)
निर्देशांक 85°N 340°W / 85°N 340°W / 85; -340निर्देशांक: 85°N 340°W / 85°N 340°W / 85; -340
व्यास 380 किमी

नाम का स्रोत संपादित करें

'पुंगा' न्यू ज़ीलैंड की आदिवासी माओरी जाति के एक देवता थे जो समुद्र के देवता तांगारोआ (Tangaroa) के पुत्र और हाँगर (शार्क), शंकुश (रे) और गिरगिट के जनक माने जाते थे। इस झील का नाम उन्ही पर रखा गया है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. The Sky at Night, Patrick Moore, pp. 85, Springer, 2010, ISBN 978-1-4419-6408-3, ... In the north, there are three seas, Kraken Mare, Ligeia Mare and Punga Mare – huge features filled with methane plus some ethane ...