पूर्वी लेबनान पर्वतमाला


पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (अरबी: جبال لبنان الشرقية‎, जबाल लुबनान अश-शरक़ीअ; अंग्रेज़ी: Anti-Lebanon mountains, ऐन्टी लेबेनान माउन्टेन्ज़​) मध्य पूर्व के सीरिया और लेबनान देशों के बीच दक्षिणपश्चिम से उत्तरपूर्व १५० कि॰मी॰ तक चलने वाली एक पर्वत शृंखला है। इस शृंखला के अधिकतर पहाड़ सीरिया में हैं और लेबनान-सीरिया अंतर्राष्ट्रीय सीमा इसी शृंखला की चोटियों पर चलती है। यह शृंखला लेबनान पर्वतमाला से पूर्व में है और उसके बराबर (समानांतर) चलती है।[1]

पूर्वी लेबनान पर्वत
جبال لبنان الشرقية
जबाल लुबनान अश-शरक़ीअ
Anti-Lebanon mountains
अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़)
अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़)

अंतरिक्ष से बर्फ़-ढकी लेबनान पर्वतमाला (बाई तरफ़) और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (दाई तरफ़)

विवरण
अन्य नाम: ऐन्टी लेबेनान पर्वत
क्षेत्र:  सीरिया
 लेबनान
सर्वोच्च शिखर: जबल अल-शेख़ (हर्मन पर्वत)
सर्वोच्च ऊँचाई: २,८१४ मीटर
निर्देशांक: 33°55′N 36°14′E / 33.917°N 36.233°E / 33.917; 36.233

विवरण संपादित करें

पूर्वी लेबनान पर्वतों के दक्षिण में गोलान ऊँचाइयाँ हैं, जो सीरिया और इस्राइल के बीच एक विवादित क्षेत्र है। इस क्षेत्र में इस पर्वतमाला से सबसे ऊँचे पर्वत हैं: २,८१४ मीटर ऊँचा जबल अल-शेख़ (जिसे हर्मन पर्वत भी कहते हैं) और २,६६९ मीटर ऊँचा तलत मूसा।[2] इसके पश्चिम में उत्तर की तरफ़ बेक़आ वादी है और दक्षिण में हासबानी नदी की घाटी है। यह दोनों घाटियाँ इस पूर्वी लेबनान शृंखला को लेबनान शृंखला से अलग करती हैं। पूर्वी लेबनान पर्वतों के पूर्व में सीरिया का पूर्वी पठार है जिसपर उस देश की राजधानी दमिश्क़ स्थित है। उत्तर में यह पर्वतमाला सीरिया के होम्स शहर से ज़रा पहले जाकर ख़त्म हो जाती है।[1]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Lebanon: Current Issues and Background Archived 2013-06-06 at the वेबैक मशीन, John C. Rolland, pp. 63, Nova Publishers, 2003, ISBN 978-1-59033-871-1, ... Emerging from a base south of Homs in Syria, the eastern mountain range, or Anti- Lebanon (Lubnan ash Sharqi), is almost equal in length and height to the Lebanon Mountains. This fourth geographical region falls swiftly from Mount Hermon ...
  2. Lebanon, Kate A. Conley, pp. 14, ABDO, 2003, ISBN 978-1-59197-292-1, ... Farther east, the Bekáa Valley gives way to the Anti- Lebanon Mountains. Their highest peak is Mount Hermon. This peak has been considered a holy place for thousands of years ...