पॉटलक (potluck) ऐसा सामुदायिक मिलन होता है जिसमें प्रत्येक अतिथि या अतिथि-परिवार खाने के लिए एक पकवान या पीने के लिए कोई चीज़ लाता है। हर अतिथि दूसरों से भिन्न चीज़ लाता है, जिस से हर अतिथि को तरह-तरह के व्यंजन व पेय ग्रहण करने का अवसर मिलता है। अक्सर पॉटलक घर से बाहर पिकनिक के रूप में आयोजित करे जाते हैं।[1][2][3]

कनाडा में आयोजिक एक पॉटलक

शब्दोत्पत्ति संपादित करें

कुछ भाषावैज्ञानिक मानते हैं कि "पॉटलक" शब्द एक अमेरिकी आदिवासी भाषा के "पोटलैच" (potlatch) शब्द का विकृत रूप है जिसका अर्थ "(उपहार के रूप में) दे देना" है।[4]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Hern, Mary Ellen W. (1989). "Picnicking in the Northeastern United States, 1840–1900". Winterthur Portfolio. 24 (2/3): 139–152. doi:10.1086/496417. JSTOR 1181262.
  2. Roden, Claudia (1981). Picnics and other outdoor feasts (2012 ed.). London: Grub Street.
  3. Davidson, Alan (2014). The Oxford Companion to Food. New York: Oxford University Press. pp. 620–621.
  4. "Native Food: A Potlatch Tradition".