प्रकाश सिंह बादल

भारत के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल (पंजाबी: ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ; 8 दिसंबर 1927 - 25 अप्रैल 2023)[1] एक भारतीय राजनेता थे जो 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे। यह शिरोमणी अकाली दल (बादल) के प्रमुख भी थे।[2]

प्रकाश सिंह बादल
2007 मैं प्रकाश सिंह

पद बहाल
1970–1971
पूर्वा धिकारी गुरनाम सिंह
उत्तरा धिकारी राष्ट्रपति शासन
पद बहाल
1977–1980
पूर्वा धिकारी राष्ट्रपति शासन
उत्तरा धिकारी राष्ट्रपति शासन
पद बहाल
1997–2002
पूर्वा धिकारी राजिंदर कौर भठल
पद बहाल
1 मार्च 2007 – 16 मार्च 2017
पूर्वा धिकारी अमरिंदर सिंह
उत्तरा धिकारी अमरिंदर सिंह

जन्म 8 दिसंबर 1927
अबुल खुराना पंजाब,ब्रिटिश राज
मृत्यु 25 अप्रैल 2023(2023-04-25) (उम्र 95)
मोहाली,पंजाब,भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल शिरोमणी अकाली दल
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
जीवन संगी सुरिंदर कौर (1959–2011)
बच्चे सुखबीर सिंह बादल
परनीत कौर
पेशा राजनीति

जीवन परिचय संपादित करें

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसम्बर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के कुम्हार सिख परिवार में हुआ था। यह पंजाब के पहले मुख्यमंत्री थे जो चौथी बार इस पद पर काबिज हुए थे। इनका विवाह सुरिंदर कौर से हुआ था जिनका निधन कैंसर की लंबी बीमारी के कारण 2011 में हो गया था। इनका एक बेटा और एक बेटी हैं। प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल पंजाब के जलालाबाद निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं तथा पंजाब के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राजनीतिक जीवन संपादित करें

वर्ष 1947 में प्रकाश सिंह बादल ने राजनीति के क्षेत्र में प्रदार्पण किया था। लेकिन उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव वर्ष 1957 में जीता था। 1969 में वह दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत गए। वर्ष 1969-1970 तक उन्होंने सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेरी आदि से संबंधित मंत्रालयों में कार्यकारी मंत्री के रूप में कार्य किया। प्रकाश सिंह बादल 1970–71, 1977–80, 1997–2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री और 1972, 1980 और 2002 में नेता विपक्ष रह चुके थे। मोरारजी देसाई के शासन काल में वह सांसद बने। उन्हें केन्द्रीय मंत्री के तौर पर कृषि और सिंचाई मंत्रालय का उत्तरदायित्व सौंपा गया था। इनका कार्यकाल 1 मार्च 2007 से 2017 तक रहा है इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल पंजाब के सिख धर्म पर आधारित राजनैतिक दल शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष भी थे।[3]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का निधन, कल मोहाली से बठिंडा तक निकलेगी अंतिम यात्रा". आज तक. 2023-04-25. अभिगमन तिथि 2023-04-25.
  2. "प्रकाश सिंह बादल: सबसे कम उम्र में बने CM, पांच बार संभाली पंजाब की कमान, ये रिकॉर्ड इनके नाम". Amar Ujala. अभिगमन तिथि 2023-04-25.
  3. "पंजाब कोटकापुरा गोलीकांड: चार्जशीट दाखिल...प्रकाश बादल, सुखबीर बादल, पूर्व DGP को बनाया आरोपी". आज तक. 2023-02-24. अभिगमन तिथि 2023-04-25.