इसरो कक्षीय वाहन

इसरो कक्षीय वाहन (ISRO Orbital Vehicle) अस्थायी रूप से नामित भारतीय मानवयुक्त अंतरिक्ष यान है। अंतरिक्ष कैप्सूल तीन लोगों को ले जाने के लिए तैयार किया गया है। और उन्नत संस्करण डॉकिंग क्षमता से लैस किया जाएगा। अपनी पहली मानवयुक्त मिशन में, यह 3.7 टन का कैप्सूल तीन व्यक्ति दल के साथ सात दिनों के लिए 400 किमी (250 मील) की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करेंगे। कक्षीय वाहन को इसरो के भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क 3 पर लॉन्च करने की योजना है।