प्रिया राजवंश
![]() | यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |
प्रिया राजवंश, जिनका जन्म का नाम वेरा सुन्दर सिंह था, हिन्दी फ़िल्म की अभिनेत्री थीं। उन्होंने सिर्फ़ चेतन आनन्द की बनाई फ़िल्मों में ही काम किया। उनकी कुछ उल्लेखनीय फ़िल्म हक़ीक़त (१९६४), हीर राँझा (१९७०) तथा हँसते ज़ख़्म (१९७३) हैं।
प्रिया राजवंश | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
वेरा सुन्दर सिंह १९३७ शिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत |
मृत्यु |
२७ मार्च २००० मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
कार्यकाल | १९६४-१९८६ |
प्रारम्भिक जीवनसंपादित करें
प्रिया राजवंश का जन्म वेरा सुन्दर सिंह के रूप में शिमला के एक सिख परिवार में हुआ। उनके पिता सुन्दर सिंह वन विभाग में संरक्षक थे। उनका पालन पोषण उनके भाइयों कमलजीत सिंह (गुलु) व पदमजीत सिंह के साथ शिमला में हुआ।
उनके पिता अमेरिका असाइनमेंट पर थे अतः स्नातक के पश्चात उन्होनें लंदन में प्रतिष्ठित नाटकीय कला की रॉयल अकादमी (Royal Academy of Dramatic Art) में शामिल हो गई।[1][2][3]
फिल्मेंसंपादित करें
फिल्म अभिनय | |
---|---|
हाथों की लकीरें (1986) | |
कुदरत 1981 | |
साहेब बहादुर (1977) | |
हँसते ज़ख़्म (1973) | चन्दा |
हिन्दुस्तान की कसम (1973) | |
हीर राँझा (1970) | |
हकीकत (1964) |
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ Feeding on Priya's memories, Gullu lives on... Archived 2012-10-24 at the Wayback Machine द ट्रिब्यून, 3 अगस्त 2002.
- ↑ Priya Rajvansh, the adored Shimlaite Archived 2012-10-21 at the Wayback Machine द ट्रिब्यून, चण्डीगढ़, 21 अप्रैल 2000.
- ↑ Glamour girls from Himachal Pradesh Archived 2014-08-06 at the Wayback Machine द ट्रिब्यून, 16 मार्च 2007.