फरहाद मेसामी (जन्म: 17 नवंबर, 1969) एक ईरानी चिकित्सक, शिक्षक और सामाजिक सक्रियतावादी हैं। वे मूल रूप से अहिंसा और सविनय अवज्ञा के सिद्धांतों पर विश्वास रखते हैं। अगस्त 2018 में उन्हें शासन के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के अपराध में पाँच साल की सजा सुनाई गई थी हालांकि चार महीने की भूख हड़ताल और विरोध के बाद फरवरी 2023 में उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटना ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने का कार्य किया।[1][2][3]

पृष्ठभूमि संपादित करें

फरहाद मेसामी ने स्नातक की उपाधि तेहरान चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने एक उच्च विद्यालय में शिक्षण का कार्य प्रारंभ किया। आगे चलकर उन्होंने एक प्रकाशन कंपनी अंदिशेह-साज़ान की स्थापना की। यह कंपनी 1990 के दशक तक आते-आते अत्यंत विकसित हो गई। उनकी यह कंपनी विशेष रूप से ईरानी विश्वविद्यालय के प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को आवश्यक सामग्री और पुस्तकें मुहैया कराने के लिए प्रसिद्ध थी परंतु अपने प्रसिद्धि के चरम पर मेसामी ने यह कंपनी बंद कर दी और ईरान में मानवाधिकार के लिए सक्रियतावादी बन गए। मानवाधिकार के लिए लड़ते हुए 31 जुलाई, 2018 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अपनी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए 1 अगस्त, 2018 को वे भूख हड़ताल पर चले गए।[4][5][6]

जेल से रिहाई संपादित करें

10 फरवरी 2023 की शाम को ईरानी मीडिया आउटलेट्स ने फरहाद मेसामी की जेल से रिहाई की सूचना दी। फरहाद मेसामी के वकील मोहम्मद मोघिमी ने एटेमाड अखबार के साथ एक साक्षात्कार में उनकी रिहाई की पुष्टि की। मोघिमी ने यह भी कहा कि मेसामी को अपनी रिहाई के लिए जमानत देने को कहा गया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। अंततः मेसामी को बिना किसी जमानत के रिहा कर दिया गया।[7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "فرهاد میثمی", ویکی‌پدیا، دانشنامهٔ آزاد (फ़ारसी में), 2020-11-23, अभिगमन तिथि 2020-11-24
  2. "فرهاد میثمی، پزشک و فعال مدنی، از زندان رجایی‌شهر آزاد شد". رادیو فردا (फ़ारसी में). अभिगमन तिथि 2023-02-13.
  3. "Source: Iranian Dissident Contracts Coronavirus in Prison" [स्रोत: ईरानी असंतुष्ट जेल में कोरोना वायरस से संक्रमित]. वोईस ऑफ अमेरिका (अंग्रेज़ी में). 7 अक्टूबर 2020. अभिगमन तिथि 10 फरवरी 2024.
  4. "فرهاد میثمی، فعال مدنی و ناشر کتاب‌های کنکور بازداشت شد « سایت خبری تحلیلی کلمه". www.kaleme.com (फ़ारसी में). मूल से 1 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-08-27.
  5. "ماموران وزارت اطلاعات دنبال پیکسل‌های اعتراض به حجاب اجباری می‌گردند". IranWire | خانه. अभिगमन तिथि 2018-08-27.
  6. "Heavy Charges Against a Civil Activist for Protesting Compulsory Hijab". www.iranhr.net. अभिगमन तिथि 2018-08-26.
  7. "فرهاد میثمی از زندان آزاد شد". बीबीसी न्यूज़ فارسی. February 10, 2023.