फ़ायरफ्लाई (अंग्रेज़ी: Firefly) एक अमेरिकी अंतरिक्ष में घटने वाली धारावाहिक शृंखला है जिसका लेखन व निर्देशन जोस व्हेडन द्वारा अपने लेबल म्यूटेंट एनिमी प्रोडक्शंस के अंतर्गत किया गया है। व्हेडन टीम मीनार के साथ इसके बाह्य निर्माता भी है।

फ़ायरफ़्लाई
शैलीअंतरिक्ष कथा
ड्रामा
निर्माताजोस व्हेडन
अभिनीतनाथन फिलिओन
जीना टोरेस
एलान टुदिक
मोरेना बकारनी
एडम बाल्डविन
ज्वेल स्टीट
शॉन महर
समर गलाऊ
रोन ग्लास
थीम संगीतकारJजोस व्हेडन
प्रारंभिक थीम"द बैलाड ऑफ़ सेरेनिटी" सोनी र्होडेस द्वारा
संगीतकारग्रेग एडमोंसन
उद्गम देशअमेरिका
मूल भाषा(एं)अंग्रेज़ी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या14
उत्पादन
कार्यकारी निर्माताजोस व्हेडन
टीम मीनार
निर्माताबेन एड्लंड
छायांकनडेविड बोयड
संपादकलिसा लासेक
कैमरा सेटअपएकल-कैमरा
प्रसारण अवधि42 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कफॉक्स
प्रकाशितसितम्बर 20, 2002 (2002-09-20) –
दिसम्बर 20, 2002 (2002-12-20)

शृंखला २५१७ में घटती है जहां मनुष्यों ने एक नए तारामंडल में रहना शुरू कर दिया है और इस तारामंडल में शृंखला की कथा एक "फायरफ्लाई-श्रेणी" के बाघी अंतरिक्षयान सेरेनिटी व उसके कर्मिदलों के रोमांच पर केंद्रित है। इसमें नौ पात्र है जो सेरेनिटी पर रहते है। व्हेडन ने इस शो को इस तरह समझाया है की "नौ लोग अंतरिक्ष के अँधेरे में नौ अलग-अलग चीज़ें देखते है"।[1] यह शो कुछ उन लोगो के जीवन पर ध्यान केंद्रित करता है जिन्होंने एक हारे हुए गृह युद्ध में हिस्सा लिया था और उन कुछ लोगो के जीवन पर जो अब सभ्यता के बाहरी छोर पर ज़िंदगी जीते है जो एक ऐसी सभ्यता है जो तारामंडल के अंत पर स्थित है। इसके साथ ही यह एक ऐसा भविष्य है जहां जीवित बचे दो शक्तिशाली राष्ट्रों, अमेरिकाचीन, ने मिलकर एक नई केन्द्रीय सरकार का निर्माण किया है जिसे अलायंस कहते है जो दोनों सभ्यताओं के मिश्रण से बना है।[2]

फ़ायरफ़्लाई का प्रसारण अमेरिका में फॉक्स नेटवर्क पर २० सितंबर २००२ से शुरू हुआ। बड़ी अपेक्षाओं के बावजूद फ़ायरफ़्लाई को बड़ी तादाद में दर्शक नहीं मिले और इसके चलते चौदह निर्मित एपिसोडों में से केवल ग्यारह ही प्रसारित किए गए।[3] इसके छोटे प्रसारण काल के बावजूद इसकी डीवीडी की बिक्री बढ़िया रही।[4][5] इसे २००३ का किसी शृंखला में बेहतरीन स्पेशल इफेक्ट्स का एमी पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रसारण के बाद की सफलता के चलते व्हेडन और यूनिवर्सल पिक्चर्स ने शृंखला पर आधारित फ़िल्म सेरेनिटी का निर्माण किया।[4]


पात्र संपादित करें

  • नाथन फिलिओन - माल्कोम "मॉल" रेनॉल्ड्स
  • जीना टोरेस - ज़ोई एलेनी वाश्बर्ण
  • एलान टुदिक - होबन "वाश" वाश्बर्ण
  • मोरेना बकारनी - इनारा सेरा
  • एडम बाल्डविन - जेनी कोब्ब
  • ज्वेल स्टीट - केविनिट ली "कायली" फ्री
  • शॉन महर - डॉ॰ सिमोन ताम
  • समर गलाऊ - रिवर ताम
  • रोन ग्लास - डेरियल बुक

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Brioux, Bill. "Firefly series ready for liftoff". jam.canoe.ca. मूल से 15 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 10, 2006.
  2. Whedon, Serenity: Relighting the Firefly, DVD extra
  3. "Fox Squashes "Firefly"". E! Online. December 13, 2002. मूल से 30 अप्रैल 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 30, 2009.
  4. Russell, M.E. (June 24, 2006). "The Browncoats Rise Again". The Daily Standard. मूल से 26 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि July 16, 2006.
  5. Chonin, Neva (June 8, 2005). "When Fox canceled 'Firefly,' it ignited an Internet fan base whose burning desire for more led to 'Serenity'". San Francisco Chronicle. मूल से 26 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि November 9, 2006.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

फ़ायरफ़्लाई इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर