फ़ेहइद अल-दीहानी (अरबी: فهيد الديحاني‎‎) एक कुवैती व्यावसायिक लक्ष्य भेदक और कुवैती सेना में एक अधिकारी हैं। उन्होंने ही कुवैत द्वारा ओलम्पिक खेलों में जीते गए पदक जीते हैं। उनका जन्म 11 अक्टूबर 1966 को कुवैत नगर में हुआ था।[1][2]

ओलम्पिक करियर संपादित करें

अल-दीहानी ने 2000 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में पुरुष डबल ट्रैप निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था और फिर 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में एक अन्य काँस्य पदक पुरुष ट्रैप निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता।

2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में अल-दीहानी "स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी" के रूप में भाग लिया क्योंकि आई.ओ.सी ने कुवैत को ओलम्पिक में प्रतिबन्धित कर दिया था।[3] अल-दीहानी ने उन कुवैती अधिकारियों के पदत्याग की माँग की जिनके कारण आई.ओ.सी ने कुवैत को प्रतिबन्धित किया[4], लेकिन उन्होंने 2016 ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में ओलम्पिक ध्वज तले आने से भी मना कर दिया।[3]

2016 ओलम्पिक में, अल-दीहानी ने इटली के मार्को इनोसेण्टी को पुरुष डबल ट्रैप मैच में परास्त कर स्वर्ण पदक जीतने वाले वह प्रथम स्वतन्त्र ओलम्पिक खिलाड़ी बने।[5]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Fehaid Al Deehani Olympic medals and stats (अंग्रेज़ी)". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2016.
  2. nbcolympics.com. "2008 Beijing Summer Olympics - Kuwait, Country Profile, Olympic Tradition - Outlook, Medal Count - NBC Olympics (अंग्रेज़ी)". मूल से 6 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2016.
  3. "Rio 2016: Proud Fehaid Al Deehani rejects IOC – 'I will only carry the Kuwait flag'". The National. 2 अगस्त 2016. मूल से 10 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2016.
  4. "Documentary highlights pain of Olympic hopefuls (अंग्रेज़ी)". Arab Times. 2 अगस्त 2016. मूल से 4 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2016.
  5. "Kuwaiti becomes first independent athlete to win gold with men's double trap win (अंग्रेज़ी)". stuff.co.nz. 10 अगस्त 2016. मूल से 22 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अगस्त 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें