फीफा विश्व कप ट्रॉफी ठोस सोने से बनी ट्रॉफी है जो कि फुटबॉल प्रतियोगिता फीफा विश्व कप के विजेताओं को प्रदान की जाती है। 1930 में विश्व कप आयोजित होने के बाद से दो ट्रॉफियों का उपयोग किया गया है। 1930 से 1970 तक जूल्स रिमेट ट्रॉफी और 1974 से आज तक फीफा विश्व कप ट्रॉफी। यह खेल इतिहास की सबसे महंगी ट्रॉफियों में से एक है, जिसकी कीमत 144 करोड़ रूपए आंकी गई है।[1][2]

फीफा विश्व कप ट्रॉफी
पुरस्कार विवरण
के लिए फीफा विश्व कप जीतने के लिए
इतिहास
पहला पुरस्कार 1930 (जूल्स रिमेट ट्रॉफी)
1974 (फीफा विश्व कप ट्रॉफी)
पहला विजेता
सबसे ज्यादा जीत  ब्राज़ील (5 बार)
सबसे तरोताज़ा  अर्जेण्टीना
जालस्थल Fifa.com

पहली ट्रॉफी को मूल रूप से विक्ट्री नाम दिया गया था। लेकिन बाद में फीफा अध्यक्ष जूल्स रिमेट के सम्मान में इसका नाम बदल दिया गया।[3] यह चांदी और लाजवर्द से बनी थी जिसपे सोना चढ़ाया हुआ था। इसमें विजय की यूनानी देवी नीके को दर्शाया गया था। ब्राज़ील ने 1970 में ये ट्रॉफी जीत ली थी। मूल जूल्स रिमेट ट्रॉफी 1983 में चोरी हो गई और कभी वापस नहीं मिली।

इसके बाद 1974 में एक ट्रॉफी पेश की गई, जिसे "फीफा विश्व कप ट्रॉफी" कहा जाता है।[4] इसके 13 सेंटीमीटर की सतह पर मैलासाइट लगा हुआ है और ये 18 कैरेट सोने से बनी है। यह 36.5 सेंटीमीटर ऊंची है और इसका वजन 6.175 किलोग्राम (13.61 पाउंड) है।[4] इसमें पृथ्वी को थामे हुए दो मानव आकृतियों को दर्शाया गया है। 2022 विश्व कप की विजेता अर्जेंटीना ट्रॉफी की वर्तमान धारक है।

2005 के बाद से कभी भी विजेता टीम को असली ट्रॉफी नहीं दी जाती है। उनको हमेशा एक डुप्लीकेट ट्रॉफी दी जाती जो कि कांस्य से बनी होती है। उसपर सोने की परत चढ़ी होती है। असली ट्रॉफी केवल जश्न मनाने के समय टीम को प्रदान की जाती है। बाकी समय वह ज्यूरिख स्थित फीफा के मुख्यालय में रखी होती है।[5]

  1. "Argentina विश्व विजेता: फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी सोने की बनी है? कितनी कीमत होगी? आंखें बड़ी और मुंह खुला रह जाएगा". ज़ी बिज़नेस. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  2. "FIFA World Cup: इतनी महंगी है फीफा वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी, कीमत जानकर नहीं होगा यकीन!". ज़ी न्यूज़. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  3. "FIFA World Cup 2022 फीफा वर्ल्ड कप ट्राफी की इतनी है कीमत कि जानकर हैरान रह जाएंगे आप". जागरण. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  4. "FIFA: 6 किलो से ज्यादा वजन, बनाने में 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल, जानें वर्ल्ड कप ट्रॉफी की खासियत". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.
  5. "FIFA World Cup Trophy: कोई भी बने विजेता, नहीं मिलेगी असली ट्रॉफी... जानें क्या है पूरा मामला". आज तक. 18 दिसम्बर 2022. अभिगमन तिथि 24 जून 2023.