ए फ़्लाइंग जट्ट

2016 की हिन्दी फिल्म
(फ्लाइंग जट्ट से अनुप्रेषित)

ए फ़्लाइंग जट्ट २०१६ की एक बॉलीवुड हिन्दी भाषी सुपरहीरो फ़िल्म है जिसका निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है। फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ,जैकलिन फर्नांडीस तथा प्रोफेशनल रेसलर नाथन जॉन्स मुख्य किरदार में है। [4][5] फ़िल्म में टाइगर श्रॉफ ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया, जबकि जैकलिन फर्नांडीस ने श्रॉफ की प्रेमिका का किरदार निभाया। फ़िल्म २५ अगस्त २०१६ को प्रदर्शित हुई। [6][7]

ए फ़्लाइंग जट्ट

फ़िल्म का पहला दृश्य
निर्देशक रेमो डीसूजा
लेखक मयूर पूरी
(डायलॉग)
पटकथा तुषार हिरनन्दनी
कहानी रेमो डीसूजा
निर्माता एकता कपूर
शोभा कपूर
अभिनेता
छायाकार विजय अरोड़ा
संपादक नितिन एफ़ सी पी
संगीतकार सचिन जिगर
निर्माण
कंपनी
वितरक एएलटी एंटरटेनमेंट
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 25 अगस्त 2016 (2016-08-25)[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 35 crore[2]
कुल कारोबार 40.90 crore[3]

कहानी संपादित करें

एक अमीर और प्रभावशाली व्यापारी, मल्होत्रा (के के मेनन) झील के पास एक फेक्टरी बनाता है, जिससे बहुत सारा प्रदूषण होता है और जहरीला तत्त्व बाहर निकलता रहता है। वो तेजी से कचरे को बाहर करने के लिए एक पुलिया बनाना चाहते रहता है, लेकिन इसी बीच उसे पता चलता है कि वहाँ एक पवित्र पेड़ है, जो ढिलोन (अमृता सिंह) का है, जो अपने दो बेटों, अमन (टाइगर श्रोफ) और रोहित (गौरव पांडे) के साथ रहती है। अमन स्कूल में मार्शल आर्ट सिखाते रहता है, जो उसी स्कूल में पढ़ाने वाली, कीर्ति पर लट्टू रहता है।

मल्होत्रा पहले उस परिवार से जमीन खरीदने की कोशिश करता है, पर बात न बनने पर वो राका (नाथन जोन्स) को ये काम देता है। वो उस पेड़ को काटने के लिए आ जाता है और तभी अमन वहीं रहता है, और उसे रोकने की कोशिश करते रहता है। राका उसे बहुत बुरी तरीके से मारता है, और जब वो उस पेड़ को काटने जाते रहता है कि तभी बिजली गिरती है और वो उस वजह से बहुत दूर फेक्टरी के विषैले कचरे में गिर जाता है।

अगली सुबह जब अमन उठता है तो अपने आप को बिस्तर में पाता है और कोई चोट भी दिखाई नहीं देता है। उसे लगता है कि वो सब चीज उसके सपने में हुआ था। उसके बाद उसके साथ अजीब सी चीजें होने लगती है। वो छू कर किसी भी चीज से जानकारी प्राप्त कर लेता है। रोहित और उसकी माँ मान लेते हैं कि उसके पास विशेष शक्तियाँ हैं और उसकी माँ उसे सुपरहीरो घोषित कर देती है।

राका जीवित रहता है और पहले से कई गुना शक्तिशाली हो जाता है। बाकी के कचरे से वो धीरे धीरे और भी ज्यादा शक्तिशाली होते जाता है। अमन कई बार उससे लड़ने जाता है, जब तक कि उसे बहुत बुरी तरह से चोट नहीं आ जाती है। उसे और दर्द से बचाने के लिए उसका भाई, रोहित उसी जगह पर फ्लाइंग जट्ट बन जर चले जाता है। राका उसे मार देता है और सोचने लगता है कि उसने फ्लाइंग जट्ट को मार दिया। रोहित के मरने के बाद उसकी माँ अपने दूसरे बेटे को भी न खो दे, इस डर से जगह छोड़ कर भागने की सोचती है। पर अमन उससे एक आखिरी बार लड़ने के लिए तैयारी करता है।

फ्लाइंग जट्ट को मरा हुआ मान कर वे लोग राका से खुद निपटने की सोचते हैं। बढ़ते प्रदूषण से मल्होत्रा की बेटी भी प्रभावित हो जाती है और वो भी अब उन लोगों के ओर हो जाता है। राका वापस आ कर उन सभी को हमेशा के लिए खत्म करने की सोचता है और तभी फ्लाइंग जट्ट आ जाता है। राका उसे पवित्र पेड़ की ओर फेंक देता है और उसे मारने की कोशिश करते रहता है। वो फिर उठ कर राका को पृथ्वी के पास वाले उल्का में ले जाता है। वहाँ प्रदूषण न होने के कारण राका की ताकत कम हो जाती है। एक लंबी लड़ाई के बाद वो राका के शरीर में कड़ा घुसा देता है, जिसके बाद विस्फोट हो जाता है।

कलाकार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Shraddha Kapoor shoots for a cameo in A Flying Jatt". Bollywood Hungama. 9 January 2016. मूल से 6 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६.
  2. Sarkar, Prarthna (25 August 2016). "'A Flying Jatt' day 1 box office collection: Tiger Shroff-starrer to beat 'Mohenjo Daro' and 'Baaghi' opening day records". International Business Times, India Edition. मूल से 6 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-08-29.
  3. "Special Features: Box Office: Worldwide Collections and Day wise breakup of A Flying Jatt". Bollywood Hungama. 26 August 2016. मूल से 29 अगस्त 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-08-29.
  4. "Tiger Shroff is no longer the Flying Sikh – he is the Flying Jatt". Bollywood Hungama. मूल से 26 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६.
  5. "Tiger Shroff to play flying jatt, not flying sikh". The Asian Age. 10 May 2015. मूल से 22 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६.
  6. "A Flying Jatt : First Look Posters Revealed". Bollywood Reporter. मूल से 29 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६.
  7. "A Flying Jatt: Tiger Shroff is a superhero, Nathan Jones is the ultimate villain". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 30 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  8. "Nathan Jones refuses VFX aid for stunts in 'A Flying Jatt'". Mid Day. मूल से 29 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  9. Sahadevan, Sonup (24 September 2015). "Kay Kay Menon to play creator of Frankenstein monster in 'Flying Jat'". द इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 12 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६.
  10. "Amrita Singh to play Tiger Shroff's mother in A Flying Jatt". Bollywood Hungama. 15 July 2015. मूल से 16 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १४ जून २०१६.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें