बरसात (1949 फ़िल्म)
बरसात 1949 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह राज कपूर द्वारा निर्देशित और निर्मित है।[1] इस फिल्म में राज कपूर और नर्गिस की प्रसिद्ध जोड़ी और प्रेमनाथ ने अभिनय किया है। यह अभिनेत्री निम्मी के फिल्मी सफर की शुरुआत भी थी। प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी शंकर-जयकिशन की भी ये पहली फिल्म है।
बरसात | |
---|---|
![]() बरसात का पोस्टर | |
निर्देशक | राज कपूर |
लेखक | रामानंद सागर |
निर्माता | राज कपूर |
अभिनेता |
नर्गिस, राज कपूर, प्रेमनाथ, के एन सिंह, कुक्कू निम्मी, |
संगीतकार | शंकर-जयकिशन |
प्रदर्शन तिथियाँ |
21 अप्रैल, 1949 |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
संक्षेप
संपादित करेंफिल्म दो प्रेम कहानियों के चारों ओर घूमती है। प्राण (राज कपूर) और रेशमा (नर्गिस) और गोपाल (प्रेमनाथ) और नीला (निम्मी)।
प्राण और गोपाल भारतीय ग्रामीण इलाकों में यात्रा कर रहे हैं लेकिन कार खराब हो जाती है। वह एक गांव में आते हैं और कुछ दिनों तक वहां आराम करते हैं। दोनों दोस्त विपरीत व्यक्तित्व वाले हैं: समृद्ध लेकिन संवेदनशील प्राण और लड़कीबाज़ गोपाल दोनों कश्मीर घाटी में छुट्टियों के दौरान दो लड़कियों के साथ रूमानी सम्बन्ध में आ जाते हैं। जबकि प्राण और रेशमा का प्यार सच्चा और पारस्परिक है, गोपाल महिलाओं को इस्तेमाल करने की चीज समझता है। वह वफादार नीला की उपेक्षा करता है और बरसात के साथ अपनी वापसी की झूठी कहानी बताता है। प्राण और रेशमा को अपने प्यार को पाने के लिये कई कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिसमें माता-पिता का विरोध, दुर्घटनाएं और रेशमा की गवार मछुआरे से जबरदस्ती शादी करने का प्रयास शामिल है। अंततः दोनों दोबारा मिल जाते हैं।
दूसरी तरफ गोपाल अंततः सच्चा प्यार महसूस करता है और पाने के लिये इंतजार में तड़प रही नीला की ओर दौड़ता है। जहाँ उसे वो मृत मिलती है। यह फिल्म गोपाल द्वारा नीला के अंतिम संस्कार के साथ समाप्त होती है। बरसात आखिरकार आ जाती है।
मुख्य कलाकार
संपादित करेंनिर्माण (प्रोडक्शन)
संपादित करेंराज कपूर ने कश्मीर घाटी में फिल्म बरसात के कुछ हिस्सों की शूटिंग की, यह कश्मीर घाटी में शूट की जाने वाली पहली फिल्म बन गई।[2]
संगीत
संपादित करेंसभी शंकर-जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध।
क्र॰ | शीर्षक | गीतकार | गायक | अवधि |
---|---|---|---|---|
1. | "छोड़ गए बालम" | हसरत जयपुरी | मुकेश, लता मंगेश्कर | 3:23 |
2. | "हवा में उड़ता जाए" | रमेश शास्त्री | लता मंगेश्कर | 3:09 |
3. | "जिंदगी में हरदम रोता" | हसरत जयपुरी | मोहम्मद रफ़ी | 3:03 |
4. | "बरसात में हमसे मिले" | शैलेन्द्र | लता मंगेश्कर | 3:19 |
5. | "जिया बेकरार है" | हसरत जयपुरी | लता मंगेश्कर | 3:56 |
6. | "मुझे किसी से प्यार" | जलाल महिलाबादी | लता मंगेश्कर | 3:10 |
7. | "पतली कमर है" | शैलेन्द्र | मुकेश, लता मंगेश्कर | 3:25 |
8. | "बिछड़े हुए परदेसी" | हसरत जयपुरी | लता मंगेश्कर | 3:16 |
9. | "अब मेरा कौन सहारा" | हसरत जयपुरी | लता मंगेश्कर | 3:17 |
10. | "मेरी आँखों में बस" | हसरत जयपुरी | लता मंगेश्कर | 3:17 |
कुल अवधि: | 33:15 |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "मदर इंडिया के अलावा भी हैं नरगिस की यादगार भूमिकाएं- News18 Hindi". न्यूज़ 18 इंडिया. 3 मई 2018. Archived from the original on 15 दिसंबर 2018. Retrieved 14 दिसम्बर 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Shah Rukh Khan in Kashmir for shooting of 'Dunki'".