बस इतना सा ख़्वाब है...

2001 की गोल्डी बहल निर्देशित हिन्दी फिल्म

बस इतना सा ख्वाब है 2001 में बनी हिन्दी फिल्म है। इसका निर्देशन गोल्डी बहल और निर्माण मधु रमेश बहल ने किया है। इसमें अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुष्मिता सेन और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदार में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में 6 जुलाई 2001 में प्रदर्शित हुई।

बस इतना सा ख्वाब है

बस इतना सा ख्वाब है का पोस्टर
निर्देशक गोल्डी बहल
लेखक तिग्मांशु धूलिया (संवाद)
पटकथा गोल्डी बहल
निर्माता मधू रमेश बहल
अभिनेता अभिषेक बच्चन,
रानी मुखर्जी,
सुष्मिता सेन,
जैकी श्रॉफ
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव
प्रदर्शन तिथियाँ
6 जुलाई, 2001
देश भारत
भाषा हिन्दी

सूरज (अभिषेक बच्चन) एक गाँव में रहने वाला साधारण सा युवक है। वह अपने कॉलेज की डिग्री पाने के लिए, बनारस से मुंबई आता है। उसकी मुलाक़ात पूजा (रानी मुखर्जी) से होती है और कुछ ही मुलाक़ात के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

सूरज का सपना बहुत ही बड़ा होता है। वो नावेद अली (जैकी श्रॉफ) जैसा बनना चाहता है। एक दिन वो एक मरते हुए इंसान की जान बचाता है, जिससे वो नावेद को बहुत खुश कर देता है। वो उसे और उसकी एक सहकर्मी, लारा (सुष्मिता सेन) के साथ एक नए चैनल शुरू करने को कहता है।

धीरे धीरे वो एक चालक व्यापारी बन जाता है और पूजा की जगह लारा लेने लगती है। वो बस और आगे बढ़ने की सोचते रहता है और धीरे धीरे उसके सारे सपने पूरे होने लगते हैं। पर एक दिन उसे एहसास होता है कि नावेद उसका अपने गलत इरादों को पूरा करने और ताकत हासिल करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

मुख्य कलाकार

संपादित करें

सभी आदेश श्रीवास्तव द्वारा संगीतबद्ध।

क्र॰शीर्षकगीतकारगायनअवधि
1."ये हवाएँ"गोल्डी बहल, श्यामराजशान, अलका यागनिक7:11
2."कुछ ऐसा जहाँ"गोल्डी बहलशान, अलका यागनिक4:33
3."दिलनशीं"देव कोहलीसुखविंदर सिंह, हेमा सरदेसाई, शान5:14
4."छोटा सा मन है"गोल्डी बहल, मोना अल्वरअलका यागनिक, केके, रूप कुमार राठौड़6:25
5."गंगा मैया"निदा फ़ाज़लीसोनू निगम6:45
6."क्या हुआ"गोल्डी बहलशान, अलका यागनिक6:00
7."झूमें ये ज़मीं"गोल्डी बहलरूप कुमार राठौड़6:05

दिल्ली पुलिस ने फिल्म निर्माता, तान्या बहल को मिला कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन दोनों पर फिल्म के शूटिंग के वक्त शहर के दो फोटोग्राफर को पीटने का आरोप लगा था।[1]

  1. "Bas Itna Sa Khwaab Hai's nightmare!". rediff.com. 16 अप्रैल2001. Archived from the original on 25 अक्तूबर 2018. Retrieved 25 अक्तूबर 2018. {{cite web}}: Check date values in: |access-date=, |date=, and |archive-date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें