बातूरा मुज़ताग़

पर्वत श्रखला

बातूरा मुज़ताग़ (Batura Muztagh) काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है जो पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित है। इस क्षेत्र पर भारत अपनी सम्प्रभुता होने का दावा करता है। यहाँ कई पर्वत हैं जो विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची में शामिल हैं। बातूरा मुज़ताग़ गिलगित ज़िले की हुन्ज़ा घाटी के पश्चिम में स्थित है।[1][2][3]

बातूरा मुज़ताग़
Batura Muztagh
दक्षिणपूर्व से विमान द्वारा बातूरा मुज़ताग़ का दृश्य
उच्चतम बिंदु
शिखरबातूरा सर
ऊँचाई7,795 मी॰ (25,574 फीट)
निर्देशांक36°30′36″N 74°31′37″E / 36.51000°N 74.52694°E / 36.51000; 74.52694निर्देशांक: 36°30′36″N 74°31′37″E / 36.51000°N 74.52694°E / 36.51000; 74.52694
भूगोल
देशपाक-अधिकृत कश्मीर
राज्य/प्रांतगिलगित ज़िला
मातृ श्रेणीकाराकोरम
दक्षिणपूर्वी बातूरा मुज़ताग़ में बुबली मोतीन और हुन्ज़ा पर्वत

बातूरा मुज़ताग़ के कुछ प्रमुख शिखर संपादित करें

पर्वत ऊँचाई (मी) ऊँचाई (फ़ुट) निर्देशांक उदग्रता (मी) मातृपर्वत प्रथम आरोहण आरोहण (प्रयास) [1]
बातूरा सर [2] 7,795 25,574 36°30′36″N 74°31′27″E / 36.51000°N 74.52417°E / 36.51000; 74.52417 3,118 दिस्तग़िल सर 1976 4 (6)
शिस्पर 7,611 24,970 36°26′26″N 74°40′51″E / 36.44056°N 74.68083°E / 36.44056; 74.68083 1,240 बातूरा सर 1974 3 (1)
पसू सर 7,476 24,528 36°29′16″N 74°35′16″E / 36.48778°N 74.58778°E / 36.48778; 74.58778 645 बातूरा सर 1994 1(0)
उल्तर सर [3] 7,388 24,239 36°23′54″N 74°42′32″E / 36.39833°N 74.70889°E / 36.39833; 74.70889 700 शिस्पर 1996 2 (5)
संगेमरमर सर [4] 7,000 [5] 22,966 36°25′31″N 74°33′38″E / 36.42528°N 74.56056°E / 36.42528; 74.56056 1,100 पसू सर 1984 1 (3)
बुबली मोतीन (स्त्री-ऊँगली पर्वत) 6,000 [6] 19,685 36°22′12″N 74°39′00″E / 36.37000°N 74.65000°E / 36.37000; 74.65000 <200 हुन्ज़ा पर्वत 1982 2 (5)

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. High Asia: An Illustrated History of the 7000 Metre Peaks by Jill Neate, ISBN 0-89886-238-8
  2. Batura Mustagh (sketch map and pamphlet) by Jerzy Wala, 1988.
  3. Orographical Sketch Map of the Karakoram by Jerzy Wala, 1990. Published by the Swiss Foundation for Alpine Research.

अन्य टिप्पणियाँ संपादित करें

  1. ^ यह जानकारी हिमालई इण्डेक्स से है और हमेशा सही नहीं होती। यह पता नहीं है कि बातूरा सर पर वास्तव में ४ आरोहण हुए हैं या केवल ३।
  2. ^ कभी-कभी "बातूरा १" कहलाता है।
  3. ^ कभी-कभी "उल्तार २" या "बोजोहगूर दुआनासिर २" कहलाता है।
  4. ^ इसे केवल "संग-ए-मरमर" या "मार्बल पीक" भी कहते हैं।
  5. ^ इसकी ऊँचाई का ब्योरे 6949मी और 7050मी के बीच बदलते रहते हैं।
  6. ^ यह केवल अनुमानित ऊँचाई है।