बालकृष्ण

भारतीय व्यवसायी, आयुर्वेद के विद्वान

आचार्य बालकृष्ण (जन्म: ४ अगस्त १९७२) आयुर्वेद के आचार्य और योग गुरु बाबा रामदेव के सहयोगी हैं।[3] वह आयुर्वेद केन्द्र पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष हैं।[4]

बालकृष्ण
Acharya Balkrishna.jpg
जन्म 4 अगस्त 1972 (1972-08-04) (आयु 50)[1]
Haridwar, Uttarakhand, India
राष्ट्रीयता Indian
व्यवसाय Ayurvedacharya[कृपया उद्धरण जोड़ें], businessman
पदवी MD/CEO, Patanjali Ayurved
कुल मूल्य वृद्धि US$ 2.3 billion (May 2021)[2]
वेबसाइट
www.acharyabalkrishna.com

2019 में आचार्य बालकृष्ण को UN ने सम्मानित किया था | उनको आयुर्वेद, योग के क्षेत्र में नए अनुसंधान को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान देने के लिए सम्मान मिला था[5] |

2020 में आचार्य बालकृष्ण ने रुचि सोया के MD पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्होंने व्यस्तता को वजह बताते हुए दिया था इस्तीफा[6] |  

जीवनचरितसंपादित करें

बालकृष्ण का जन्म ४ अगस्त १९७२ को हरिद्वार उत्तराखंड भारत में हुआ। इनकी माता का नाम सुमित्रा देवी और पिता का नाम जय बल्लभ है। [7] उन्होंने संस्कृत में आयुर्वेदिक औषधियों और जड़ी-बूटियों के ज्ञान में निपुणता प्राप्त की और इसका प्रचार-प्रसार का कार्य करते रहे हैं। उनका जन्म दिवस पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट से जुड़े लोग 'जड़ी-बूटी दिवस' के रूप में मनाते हैं।[8][8][9][10][11] आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ के आयुर्वेद केंद्र के माध्यम से पारंपरिक आयुर्वेद पद्धति को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।[12][13] बालकृष्ण ने आयुर्वेदिक औषधियों से सम्बंधित कई पुस्तकें भी लिखी है।[14] बालकृष्ण ने रामदेव के साथ मिलकर हरिद्वार में आचार्यकुलम की स्थापना की। [15] वह नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान से भी जुड़े हैं।[16][17][18][19]

रचित ग्रन्थसंपादित करें

बालकृष्ण ने आयुर्वेद से संबंधित कुछ पुस्तकों की भी रचना की है, उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें :-

  • आयुर्वेद सिद्धान्त रहस्य[20]
  • आयुर्वेद जड़ी-बूटी रहस्य[14]
  • भोजन कौतुहलम्
  • आयुर्वेद महोदधि
  • अजीर्णामृत मंजरी
  • विचार क्रांति (नेपाली ग्रंथ)[21]

शोध पत्र प्रकाशनसंपादित करें

आचार्य बालकृष्ण ने शोध के क्षेत्र में भी अपना अहम योगदान दिया है अपने सह लेखकों के साथ अब तक 41 शोध पत्र लिख चुके हैं। सभी शोधपत्र योग, आयुर्वेद और दवाइयों से संबन्धित हैं।[22][23] आचार्य श्री ने विभिन्न विद्यालयों के परिसर में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के संबंध में अध्ययन किया और इनकी विश्वसनीयता जानने के लिए प्रयोगशालाओं में इसका परीक्षण भी किया है

बालकृष्ण और योगसंपादित करें

आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ बालकृष्ण योग के प्रति भी लोगों को जागरूक बनाने का कार्य कर रहे हैं। आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, उनके द्वारा बताए जाने वाले छोटे-छोटे घरेलू नुस्खों से लोगों को बहुत लाभ मिल रहा है।

पदसंपादित करें

  • कुलपति,पतंजलि विश्वविद्यालय [24]
  • महासचिव,पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट [25]
  • महासचिव, पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन [26]
  • महासचिव, पतंजलि ग्रामोध्योग ट्रस्ट [27]
  • अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, पतंजलि आयुर्वेद, हरिद्वार[28]
  • मुख्य संपादक योग संदेश [29]
  • प्रबंध निदेशक, पतंजलि बायो अनुसंधान संस्थान [30]
  • प्रबंध निदेशक, वैदिक ब्रॉड कास्टिंग लिमिटेड
  • पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क के प्रबंध निदेशक

पुरस्कार और सम्मानसंपादित करें

आचार्य बालकृष्ण को योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रशंसापत्र, ढाल, प्रमाण पत्र व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कुछ उल्लेखनीय सम्मान निम्नवत हैं-

  • 23 अक्टूबर 2004 को एक योग शिविर के दौरान राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम के द्वारा सम्मान दिया गया।
  • अक्टूबर 2007 में नेपाल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कैबिनेट मंत्रियों की उपस्थिति में योग, आयुर्वेद, संस्कृति और हिमालयी जड़ी बूटी के छिपे ज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
  • वर्ष २०१२ में योग और औषधीय पौधों के क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए श्री वीरंजनया फाउंडेशन द्वारा "सुजाना श्री 'पुरस्कार प्रदान किया गया।

समालोचनासंपादित करें

आचार्य बालकृष्ण के कार्यों की जहाँ एक ओर प्रशंसा हुई तो वहीं उनके साथ कुछ विवाद भी जुड़े हैं जिनमें उनकी भारतीय नागरिकता और शैक्षिक प्रमाणपत्रों पर सवाल उठाये गये। [31] बालकृष्ण ने इन सारे आरोपों को निराधार बताया है और इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

इन्हे भी देखेंसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

  1. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; daiji नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  2. "Forbes profile: Acharya Balkrishna". Forbes. अभिगमन तिथि 9 June 2020.
  3. About Acharya Bal Kishan Ji Archived 2014-11-05 at the Wayback Machine, पतंजली चिकित्सालय, अभिगमन तिथि: ५ नवम्बर २०१४
  4. "Ramdev's trust accused of running a club, slapped Rs 12 crore service tax" [रामदेव पर ट्रस्ट के रूप में क्लब चलाने का आरोप, १२ करोड़ रुपये का सेवाकर चुकाने का तमाचा] (अंग्रेज़ी में). आईबीएन लाइव. ८ नवम्बर २०१२. मूल से 11 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ नवम्बर २०१४.
  5. "आचार्य बालकृष्ण को UN में मिला सम्मान, बाबा रामदेव बोले-पतंजलि के योगदान पर हमें गर्व". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-30.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "आचार्य बालकृष्ण ने रुचि सोया के MD पद से इस्तीफा दिया, व्यस्तता को बताया वजह". आज तक (hindi में). अभिगमन तिथि 2022-05-30.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  7. https://m.economictimes.com/news/company/corporate-trends/how-acharya-balkrishna-built-a-multi-crore-company/early-days/slideshow/60853401.cms http://www.divyayoga.com/introduction/acharya-balkrishan-ji.html Archived 2014-11-05 at the Wayback Machine Ācārya Balkrishna (आचार्य बालकृष्ण)] (अंग्रेज़ी में), दिव्य योग मन्दिर ट्रस्ट, अभिगमन तिथि: ५ नवम्बर २०१४
  8. "जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मना आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिन". नवभारत टाइम्स. ६ अगस्त २०१४. मूल से 5 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ नवम्बर २०१४.
  9. "आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिन मनाया". दैनिक भास्कर. ५ अगस्त २०१४. मूल से 18 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ नवम्बर २०१४.
  10. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितंबर 2014.
  11. "संग्रहीत प्रति". मूल से 18 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितंबर 2014.
  12. "संग्रहीत प्रति". मूल से 4 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 सितंबर 2014.
  13. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2014.
  14. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 सितंबर 2014.
  15. "संग्रहीत प्रति". मूल से 5 फ़रवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितंबर 2014.
  16. "संग्रहीत प्रति". मूल से 14 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2014.
  17. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2014.
  18. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 नवंबर 2014.
  19. http://www.livehindustan.com/news/desh/national/article1-Haridwar-and-Rishikesh-Patanjali-Yogpeeth-lap-Yogguru-Baba-Ramdev-39-39-456880.html
  20. "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 सितंबर 2014.
  21. http://www.jagran.com/uttarakhand/haridwar-10622776.html Archived 2016-08-07 at the Wayback Machine>
  22. http://www.pubfacts.com/fulltext/25408140/Blood%20pressure%20and%20heart%20rate%20variability%20during%20yoga-based%20alternate%20nostril%20breathing%20practice%20and%20breath%20awareness Archived 2015-02-05 at the Wayback Machine.
  23. http://www.pubfacts.com/fulltext/25505427/Role%20of%20respiration%20in%20mind-body%20practices:%20concepts%20from%20contemporary%20science%20and%20traditional%20yoga%20texts Archived 2015-02-05 at the Wayback Machine.
  24. http://dainiktribuneonline.com/2013/02/%E0%A4%86%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A4%BF-%E0%A4%B5/
  25. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2014.
  26. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2014.
  27. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2014.
  28. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2014.
  29. "संग्रहीत प्रति". मूल से 16 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2014.
  30. "संग्रहीत प्रति". मूल से 21 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 दिसंबर 2014.
  31. "संग्रहीत प्रति". मूल से 22 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 अक्तूबर 2014.

बाहरी कड़ियाँसंपादित करें