बिन्ध्याबासिनी देवी

भारतीय गीतकार

बिंध्यवासिनी देवी भारतीय संगीतकार और विंध्य कला मंदिर की संस्थापक हैं। यह पटना में स्थित संगीत अकादमी हैं जो संगीत को बढ़ावा देती हैं। विंध्य कला मंदिर लखनऊ में स्थित भातखंडे विश्वविद्यालय से 55 साल से जुड़ी हुआ है। जिसे अब उनकी बहु शोभा सिन्हा और उनके पुत्र सुधीर कुमार सिन्हा चला रहे हैं।[1][2] उनका जन्म भारत के बिहार राज्य के मुज़फ़्फ़रपुर जिला में हुआ था। उन्हें मैथिली, भोजपुरी और मगही संगीत में विशेषज्ञता प्राप्त हैं।[1] उन्होंने अनेक लोकप्रिय गीत भी गाए हैं जिसमें छोटा दुल्हा के,विवाह गीत प्रसिद्ध है।[3] उनके कई गीत का सीडी प्रारूप भी जारी किए गए हैं। [4][5][6]

बिन्ध्याबासिनी देवी
जन्म मुज़फ़्फ़रपुर, बिहार, भारत
मौत 18 अप्रैल 2006
कंकरबाग, पटना, बिहार, भारत
पेशा लोक संगीत
जीवनसाथी शीधेश्वर चन्द्र वर्मा
बच्चे दो बेटे- (संतोश कुमार सिन्हा और सुधीर कुमार सिन्हा) और एक बेटी- (पुष्पारानी मधु)
पुरस्कार पद्म श्री
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप
अहिल्या बाई पुरस्कार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

उनको भारत सरकार ने 1974 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया। [7] संगीत नाटक अकादमी ने उन्हें 1991 में अपना वार्षिक पुरस्कार दिया।[8] 2006 में उन्हें साहित्य अकादमी फैलोशिप भी दी गई।[9][10]  मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें 1998 में अहिल्या बाई पुरस्कार से नवाजा।[1][2] बिंध्यवासिनी देवी जी की मृत्यु 86 वर्ष उम्र में 18 अप्रैल, 2006 को हो गयी। उस समय उनके दो पुत्र और एक पुत्री थीं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Folk singer Bindhyavasini Devi is dead". One India. 18 April 2006. अभिगमन तिथि 14 June 2015. [मृत कड़ियाँ]
  2. "Nitish condoles Bindhyavasini Devi's death". Web India News. 19 April 2006. मूल से 26 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 June 2015.
  3. "Chhote Dulha Ke". Saavn. 2015. मूल से 24 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 June 2015.
  4. Chhote Dulha Ke 2. Inreco - The Indian Record Mfg Co. 2010. ASIN B00LRY8J6U. मूल से 12 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 फ़रवरी 2020.
  5. Palki Charal Awe. Inreco - The Indian Record Mfg Co. 2010. ASIN B00LSQ23T6. मूल से 12 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 फ़रवरी 2020.
  6. "ITunes". ITunes. 2015. मूल से 12 अक्तूबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 June 2015.
  7. "Padma Shri" (PDF). Padma Shri. 2015. मूल (PDF) से 15 November 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 November 2014.
  8. "Folk singer Bindhyabasini Devi is dead". One India. 18 April 2006. मूल से 26 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 June 2015.
  9. "Sangeet Natak Akademi Ratna Puraskar". Sangeet Natak Akademi. 2015. मूल से 4 March 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 June 2015.
  10. Mahendra Gaur (2007). Indian Affairs Annual 2005. Gyan Publishing House. पृ॰ 2813. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788178354347.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें