बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम

बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम आदिवासी नेता एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है। 20,011 स्थायी सीटों की बैठने की क्षमता के साथ, यह आधिकारिक तौर पर 29 जनवरी, 2023 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम के रूप में मान्यता प्राप्त है।[4][5][6]

बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम
बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का दृश्य
पूरा नामबिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम
स्थानराउरकेला, ओडिशा, भारत
निर्देशांक22°14′43.17″N 84°48′49.2192″E / 22.2453250°N 84.813672000°E / 22.2453250; 84.813672000
स्वामित्वउड़ीसा सरकार
परिचालकखेल और युवा सेवाएं (डीएसवाईएस)
क्षमता21,800[1]
निर्माण
खोला गया5 जनवरी 2023[3]
निर्माणकार्य व्यय₹260 करोड़ ($31 million)[2]
किरायेदार
भारतीय राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम

इतिहास संपादित करें

जब भारत में 2023 हॉकी विश्वकप (पुरुष) के लिए बोली लगाई जा रही थी तब ओड़िशा के भीतर एक और हॉकी स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए सरकार ने स्टेडियम बनाने के लिए 15 एकड़ जमीन आवंटित की थी।[7][8] स्टेडियम बनाने की जिम्मेदारी भी ओड़िशा औद्योगिक अवसंरचना विकास निगम (IDCO) को सौंपी गई थी।[7] इसके अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने भी कहा, "ओड़िशा सरकार ने हमें पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 के लिए 12 महीने की तय सीमा के भीतर एक विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाने का काम सौंपा है।" ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने फरवरी 2021 में स्टेडियम की आधारशिला रखी थी।[9] तथा 5 जनवरी 2023 को इन्हीं के द्वारा उद्घाटन किया गया।[10] यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा हॉकी मैदान वाला स्टेडियम है।[11] इसके अतिरिक्त अन्य शीर्ष तीन स्टेडियम, जो टैरेस स्टेडियम हैं और बहुउद्देश्यीय खेल परिसर का हिस्सा हैं। यह स्टेडियम सर्वाधिक सीटों वाला हॉकी-मैदान का विशेष स्टेडियम है, जो पूरी तरह से हॉकी मैच आयोजित करने के उद्देश्य से बनाया गया था।[12]


हॉकी वर्ल्ड कप संपादित करें

बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम विशेष रूप से 2023 हॉकी विश्वकप (पुरुष) की मेजबानी के लिए बनाया जा रहा है। भारत विश्वकप की मेजबानी चौथा बार कर रहा है और ओड़िशा में इसका आयोजन दूसरी बार हो रहा है।कप का 2023वाँ संस्करण ओड़िशा, भुवनेश्वर और राउरकेला राज्य के दो शहरों के बीच संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इसके आयोजन का अन्य स्थान बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के साथ, भुवनेश्वर में कलिंगा स्टेडियम था।[7]

आयोजन संपादित करें

अंतर्राष्ट्रीय संपादित करें

आयोजन वर्ष आयोजक तिथि
2023 हॉकी विश्वकप (पुरुष) 2023 हॉकी इंडिया 13–29 जनवरी 2023
2022–23 पुरूष FIH प्रो लीग 2023 10–15 मार्च 2023
2023–24 महिला FIH प्रो लीग 2024 10–25 फरवरी 2024 (भविष्य में आयोजन)

राष्ट्रीय संपादित करें

आयोजन वर्ष आयोजक तिथि
सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 हॉकी इंडिया 04–14 मई 2023 (भविष्य में आयोजन)
सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 18 – 28 मई 2023 (भविष्य में आयोजन)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Birsa Munda Stadium Is World's Largest Hockey Stadium: FIH President". sambadenglish.com. Sambad. 15 January 2023. अभिगमन तिथि 15 January 2023.
  2. "Tribal welfare on lips, Naveen gives Rs 3,958 crore push to Sundargarh". www.newindianexpress.com. मूल से 6 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 February 2020.
  3. Sahni, Jaspreet (6 January 2023). "Birsa Munda Hockey Stadium: Rourkela joins list of world's biggest hockey stadiums". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 12 January 2023.
  4. "Largest fully seated hockey stadium". Guinness World Records (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-03-13.
  5. Nalwala, Ali Asgar (12 March 2023). "Birsa Munda Hockey Stadium: All you need to know". Olympics. अभिगमन तिथि 13 March 2023.
  6. Panda, Sudeshna (2023-01-29). "WATCH: Birsa Munda Stadium enters Guinness World Records for largest hockey stadium". KalingaTV (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-02-02.
  7. "Hockey's multi-crore dream: The Rourkela stadium for 2023 World Cup". timesofindia.indiatimes.com/. मूल से 4 June 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 August 2021.
  8. "BJD gears up ahead of CM Naveen Patnaik's visit to Sundargarh". www.newindianexpress.com. मूल से 15 February 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 February 2020.
  9. "Odisha CM lays foundation stone of India's largest hockey stadium in Rourkela". www.hindustantimes.com. मूल से 12 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 February 2020.
  10. Sahni, Jaspreet (6 January 2023). "Birsa Munda Hockey Stadium: Rourkela joins list of world's biggest hockey stadiums". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 12 January 2023.
  11. Ansari, Aarish (2 January 2023). "World's largest field hockey stadium: Lahore's National Hockey Stadium is No. 1". www.olympicchannel.com. मूल से 5 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 January 2023.
  12. Swain, Biswajeet (6 January 2023). "Is Birsa Munda Hockey Stadium Of Rourkela World's Largest? Here's What Odisha Minister Said". sambadenglish.com. Sambad English. मूल से 6 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 January 2023.