भारतीय राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम भारत की राष्ट्रीय मैदानी हॉकी टीम है। 1928 में भारतीय हॉकी टीम अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ की पहली गैर यूरोपीय सदस्य टीम बनी। [1]

भारत-मलेशिया हॉकी मैच, दिल्ली, ५ अक्टूबर २०१०
भारत-मलेशिया हॉकी मैच, दिल्ली, ५ अक्टूबर २०१०

1928 में, टीम ने अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता और 1956 तक ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम नाबाद रही, लगातार छह स्वर्ण पदक जीते। भारतीय हॉकी टीम ने अबतक आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते है, जो सभी राष्ट्रीय टीमों से अधिक है।

ग्रीष्मकालीन ओलंपिक

संपादित करें

भारत ने ओलिंपिक में कुल 12 पदक जीते हैं जिनमे ८ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। वर्ष 1928 के एम्सटर्मड ओलंपिक में पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया और ओलिंपिक खेलों में वर्ष 1928 से वर्ष 1956 तक लगातार छह स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। अन्य दो स्वर्ण वर्ष 1964 में टोक्यो और वर्ष 1980 में मॉस्को ओलंपिक में मिले।[2]

 
1928 ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम

एशियाई खेल

संपादित करें

एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने तीन बार स्वर्ण पदक जीता है। पहला स्वर्ण पदक 1966 के बैंकाक (थाईलैंड) एशियाड में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हरा कर जीता था। दूसरा स्वर्ण पदक 1998 में बैंकाक में हुए एशियाई खेलों में धनराज पिल्ले की अगुवाई में स्वर्ण जीता था। [3] तीसरा स्वर्ण पदक एशियाई खेल 2014 में पाकिस्तान को पेनल्टी शूट आउट में हराकर जीता। इसके साथ ही टीम ने रियो ओलंपिक 2016 के लिये क्वालीफाई कर लिया। [4]

वर्त्तमान में ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कोच हैं।[5] इसके पहले भारत के हॉकी टीम के हरेन्द्र सिंह कोच नियुक्त थे।

  1. "History | FIH". www.fih.ch. मूल से से 13 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2019-11-29. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |dead-url= (help)
  2. "ओलंपिक में भारतीय हॉकी का सफ़र". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि: 2019-11-29.
  3. "आंकड़ों में भारत और पाकिस्तान के हॉकी मुकाबले". वेब दुनिआ. 2 अक्टूबर 2014. मूल से से 7 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 अक्टूबर 2014.
  4. [hhttp://www.bbc.co.uk/hindi/sport/2014/10/141002_india_pak_final_hockey_psa "हॉकी में जीता भारत ने गोल्ड मेडल"]. बीबीसी हिन्दी. 2 अक्टूबर 2014. अभिगमन तिथि: 12 अक्टूबर 2014.
  5. "ग्राहम रीड होंगे भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के नए चीफ कोच". Amar Ujala. 22 मई 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2019-11-29.

इन्हें भी देखें

संपादित करें

भारतीय महिला हॉकी टीम