बीजासन माता मन्दिर, सलकनपुर

विन्ध्यवासिनी माता मन्दिर (Vindhyawasini Mata Temple) या विजयासन (बीजासन) माता मन्दिर (Bijasan Mata Temple) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर ज़िले के रहती नगर के समीप स्थित सलकनपुर ग्राम में स्थित एक सिद्धीपीठ हिन्दू मन्दिर है। यह दुर्गा माता के विन्ध्यवासिनी विजयासन रूप को समर्पित है। मन्दिर एक 800 फुट की शिखर पर स्थित है और इसपर पहुँचने के लिए एक लगभग 1400 सीढ़ीयों की चढ़ाई है। सलकनपुर राज्य की राजधानी, भोपाल से लगभग 70 किमी दूर है।[1][2]

बीजासन माता मन्दिर, सलकनपुर
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताबीजासन देवी
त्यौहारनवरात्रि
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिसलकनपुर, रहती
ज़िलासीहोर ज़िला
राज्यमध्य प्रदेश
देश भारत
बीजासन माता मन्दिर, सलकनपुर is located in मध्य प्रदेश
बीजासन माता मन्दिर, सलकनपुर
मध्य प्रदेश में स्थान
भौगोलिक निर्देशांक22°44′43″N 77°28′48″E / 22.745174°N 77.479939°E / 22.745174; 77.479939निर्देशांक: 22°44′43″N 77°28′48″E / 22.745174°N 77.479939°E / 22.745174; 77.479939
वेबसाइट
https://sehore.nic.in/en/tourist-place/salkanpur-durga-temple/

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें