बुलबुले (उर्दू: بلبلے‎) एक पाकिस्तानी उर्दू भाषा में बनी पारिवारिक हास्य धारावाहिक है, जो एक पाकिस्तानी परिवार के बारे में है। इस धारावाहिक का निर्देशन राणा रिज़्वान ने और निर्माण नबील ने किया है। इसकी कहानी अली इमरान और सबा हसन ने लिखी है। इस धारावाहिक के निर्माता के अलावा, नबील इसमें मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। हिना दिलपज़ीर के मुमताज़ नाम की भूमिका के साथ आने के बाद इस शो ने काफी प्रसिद्धि प्राप्त की।

बुलबुले
चित्र:Bulbulay.jpg
Bulbulay Poster
शैलीहास्य
लेखकअली इमरान
सबा हसन (ए॰ 380 से)
निर्देशकराणा रिज़्वान
अभिनीतनबील
आएशा ओमर
हिना दिलपज़ीर
महमूद असलम
फ़ातिमा नबील[1]
नील रिज़्वान
ऐजाज़ असलम (विशेष उपस्थिति)
थीम संगीतकारफ़ैज़न खान
उद्गम देशपाकिस्तान
मूल भाषा(एं)उर्दू
सीजन कि संख्या11
एपिसोड कि संख्या455
उत्पादन
निर्मातानबील
उत्पादन स्थानकराची
संपादकराणा रिज़्वान अज़मत
कैमरा सेटअपबहु-कैमरा
प्रसारण अवधि18-25 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कअरे डिजिटल
प्रकाशित22 अक्टूबर 2009 –
2 जुलाई 2017

इसका प्रसारण अरे डिजिटल पर 22 अक्टूबर 2009 से शुरू हुआ और बाद में इसका प्रसारण यूके में भी हुआ। ये सबसे अधिक टीआरपी के साथ सफल हास्य धारावाहिक बना और पाकिस्तान में सबसे ज्यादा समय तक चलने वाले टीवी धारावाहिक भी बन गया।

कहानी संपादित करें

इसके कहानी के ज़्यादातर एपिसोड में नबील और उसके दोस्तों का बुरा हाल रहता है। ये कहानी नबील और महमूद की है, जो एक ही अपार्टमेंट में रहते हैं और उनकी जिंदगी आगे बढ़ते जाते है।

कलाकार संपादित करें

मुख्य
  • नबील — नबील (2009-2017)
  • आएशा ओमर — खूबसूरत (नबील की बीवी) (2009-2017)
  • महमूद असलम — महमूद साहब (2009-2017)
  • हिना दिलपज़ीर — मुमताज़ (मोमो) (महमूद साहब की बीवी) (2010-2017)
  • फ़ातिमा नबील — चांदी (नबील और खूबसूरत की बेटी) (2011-2017)
  • नील रिज़्वान — सोना (महमूद और मुमताज़ का बेटा) (2011-2017)
अन्य
  • तारीक़ बट्ट — बट्ट साहब (2009-2017)
  • ख्वाजा अक्मल — सिद्दीक़ी (खूबसूरत के पिता) (2009-2017)
  • बेनीता डेविड — बेताब (2012-2015)
  • शहीद ख्वाजा — डॉ॰ शाहिद (2013-2017)
  • शहराज़ हसन — मोती (अपहरण करने वाला) (2010-2015)
  • अयाज़ खान — शेर खान (महमूद का दोस्त) (2012-2017)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Introduction". MIF Productions. मूल से 1 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 November 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें