बेबी (२०१५ फिल्म)

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

बेबी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसे नीरज पांडे निर्देशित कर रहे हैं।[4] इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म २३ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई।[5]

बेबी
निर्देशक नीरज पांडे
निर्माता भूषण कुमार
कृशन कुमार
शीतल भाटिया
अभिनेता अक्षय कुमार
संपादक श्री नारायण सिंह
प्रदर्शन तिथियाँ
  • जनवरी 23, 2015 (2015-01-23) (India)
लम्बाई
159 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 58.97 करोड़[2]
कुल कारोबार 62.94 करोड़[3]

कहानी संपादित करें

बेबी नाम के गुप्त एजेंटों की इकाई है जो कि भारत सरकार के लिए काम करती है। फ़िरोज़ अली खान इस इकाई की अगुआई करते हैं। अजय सिंह राजपूत एक गुप्त सुरक्षा इकाई में कार्य करता है। वह अपने दल का सर्वश्रेष्ठ अधिकारी है। जय सिंह, प्रिया सूर्यवंशी एवं शुक्ला दल के साथी हैं। इनका काम देश के आतंकवादियों को ख़त्म करना है। अजय को एक दिन राष्ट्र के लिए एक बड़ा खतरा का पता चलता है। आतंकवादी मास्टरमाइंड मौलाना (रशीद नाज़) भारत में सीमा पार से आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा है। लेकिन बेबी टीम को पहले ही इस साजिश के बारे में पता लग जाता है और वे उससे निपटने के लिए अपना पूरा प्रयास करते है और अंत में उनकी विजय होती है और कहानी समाप्त हो जाती है।

कलाकार संपादित करें

निर्माण संपादित करें

इसका निर्माण 4 सितंबर 2014 से उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुआ। यहाँ कई भाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बनाया गया। फ़िल्म का दूसरा चरण नेपाल में संपन्न हुआ।

ध्वनि संपादित करें

बेबी
बेबी ध्वनि
  • मीट ब्रोस अंज्जन
  • एमएम कीरवानी
द्वारा
जारी जनवरी 7, 2015 (2015-01-07)
लंबाई 17:38
लेबल टी-सिरीज़
निर्माता भूषण कुमार

इस फिल्म के गानों को मनोज मुंतशिर ने लिखा है।

गानों की सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."बेपरवाह"मनोज मुंतशिरमीट ब्रोस अंज्जन, अपेक्षा डंडेकर5:13
2."मैं तुझसे प्यार नहीं करता"मनोज मुंतशिरपापोन4:13
3."बेपरवाह (एमबीए स्वाग)"मनोज मुंतशिरमीट ब्रोस अंज्जन, एयर्ल एगर4:22
4."मैं तुझसे प्यार नहीं करती"मनोज मुंतशिररम्या बेहरा3:50
कुल अवधि:17:38

प्रचार संपादित करें

अक्षय कुमार ने अपने फ़िल्म की प्रथम छवि फ़ेसबूक के माध्यम से 25 अगस्त 2014 को प्रदर्शित की। इस फ़िल्म का कुछ भाग 20 नवम्बर को दिखाया गया और आधिकारिक रूप से इसका पूर्वालोकन 3 दिसम्बर 2014 को प्रदर्शित किया गया।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Baby Movie Review". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 22 January 2015. मूल से 29 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2015.
  2. "'Baby' (Tuesday) 5 Days Collection at Box Office: Akshay Kumar-Starrer Racing Towards ₹100 Cr Mark". International Business TImes. मूल से 30 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2015.
  3. "Worldwide Collections of Baby". Bollywood Hungama. मूल से 29 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2015.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जनवरी 2015.
  5. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जनवरी 2015.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें