बैतूल (Betul) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल ज़िले में स्थित एक नगर है।यहां स्थित प्राचीन खेरला नगर गोंड राजवंश की राजधानी रहा है।बैतूल यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

बैतूल
Betul
मंदिर का दृश्य
मंदिर का दृश्य
बैतूल is located in मध्य प्रदेश
बैतूल
बैतूल
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 21°54′18″N 77°54′07″E / 21.905°N 77.902°E / 21.905; 77.902निर्देशांक: 21°54′18″N 77°54′07″E / 21.905°N 77.902°E / 21.905; 77.902
ज़िलाबैतूल ज़िला
प्रान्तमध्य प्रदेश
देश भारत
ऊँचाई658 मी (2,159 फीट)
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,53,330
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
वेबसाइटwww.betul.nic.in

विवरण संपादित करें

बैतूल बाड़नूर से ५ किमी दूर इटारसी-नागपुर रेलमार्ग पर स्थित नगर है। यहाँ बरतन बनाना, चाँदी का काम, लाख की चूड़ियों का छोटे पैमाने पर काम होता है। बैतुल जिले में गन्नो की उत्पादन बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। बालाजीपुरम बैतूल में स्थित एक दर्शनीय मंदिर है। यहां एक कृत्रिम नदी है जहां जगह जगह पर स्नान के लिए तट बनाए गए है। साथ ही यहां वैष्णो देवी मंदिर की प्रति भी है जो कि बहुत ही सुन्दर और मनोरम है। इसके अलावा बहुत से छोटे बड़े मंदिर भी यहां स्थापित है। जैसे छिपकली मंदिर, राम मंदिर, बारह ज्योतर्लिंग दर्शन।

शिक्षा संपादित करें

  • जयवंतीबाई हॉक्सर शासकीय महाविद्यालय बैतूल
  • श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, बैतूल
  • विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय, बैतूल
  • सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल, सोनाघाटी

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें