बैरवा चन्दनपुर संपादित करें

बैरवा चन्दनपुर (Eng. Bairva Chandanpur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के महराजगंज जिला में स्थित नौटनवा (तहसील), महाराजगंज क्षेत्र का ग्राम सभा है| यहाँ से महराजगंज जिला के मुख्यालय की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है और यहाँ से नजदीकी रेलवे स्टेशन नौतनवा की दूरी लगभग 12 किमी है| भगवान गौतम बुद्ध की जन्म स्थली लुम्बिनीकी दूरी 35 किलोमीटर है तथा गौतम बुद्ध का ननिहाल देवदह की दूरी 7 किलोमीटर है| भारत के पड़ोसी देश नेपाल का सीमा मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है|बैरवा चन्दनपुर स्थित शिव मंदिर आस - पास के प्राचीन मंदिरों में गिना जाता है| बैरवा चन्दनपुर की आबादी लगभग 7000+ है| यहाँ शिक्षा का स्तर 77% है| यहाँ की प्रमुख भाषा भोजपुरी, भोजपुरी के अतिरिक्त हिंदी ,तथा अंगरेजी भी बोली जाती है|

सन्दर्भ संपादित करें