बोड़नदी वन्य अभयारण्य

बोड़नदी वन्य अभयारण्य (Bornadi Wildlife Sanctuary) भारत के असम राज्य में स्थित एक वन्य अभयारण्य है। यह भूटान की सीमा पर हिमालय की निचली ढलानों में असम के उदलगुड़ी ज़िले और बाक्सा ज़िले में 26.22 वर्ग किमी क्षेत्र पर विस्तारित है। इसका नाम यहाँ से बहने वाली बोड़नदी (लोखाइतोरा नदी) पर पड़ा है। इअस्की स्थापना सन् 1980 में हुई थी। यहाँ विशेष खरगोश और छोटे सूअर की जातियाँ पाई जाती हैं और तेन्दुआ, हिरण और हिमालयाई बकरी भी मिलती है।[2][3]

बोड़नदी वन्य अभयारण्य
Bornadi Wildlife Sanctuary
বৰনদী অভয়াৰণ্য
बोड़नदी वन्य अभयारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
बोड़नदी वन्य अभयारण्य की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
असम में स्थिति
अवस्थितिउदलगुड़ी ज़िलाबाक्सा ज़िला, असम, भारत
निकटतम शहरटंगला
निर्देशांक26°48′21″N 91°44′25″E / 26.80583°N 91.74028°E / 26.80583; 91.74028[1]निर्देशांक: 26°48′21″N 91°44′25″E / 26.80583°N 91.74028°E / 26.80583; 91.74028[1]
क्षेत्रफल26.22 कि॰मी2 (282,200,000 वर्ग फुट)
स्थापित1980
शासी निकायपर्यावरण और वन विभाग, असम

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Bornadi Wildlife Sanctuary". Wikimapia.org. अभिगमन तिथि 2013-06-19.
  2. "Assam Travel Guide," Swati Mitra, Directorate of Tourism (Assam, India), Eicher Goodearth, 2011, ISBN 9789380262048
  3. "Tourism in Assam: Trend and Potentialities," Prasanta Bhattacharya, Bani Mandir, 2004