भारतीय धर्म (मैक्स वेबर)

मैक्स वेबर ने धर्म के तुलनात्मक अध्ययन में हिंदू एवं बौद्ध धर्म का भी अध्ययन किया। सन १९१६ में इस विषय पर उन्होंने जर्मन भाषा में "हिन्दू धर्म और बौद्ध धर्म" (Hinduismus und Buddhismus) नाम की पुस्तक लिखी। इसमें उन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि किस प्रकार इन धर्मों की मान्यताओं तथा प्रोटेस्टेंट धर्म की मान्यताओं एवं आचार संहिताओं में अन्तर है। उन्होंने इसी आधार पर यह प्रतिपादित करने का प्रयास किया कि भारत में पूँजीवाद विकसित न होने का कारण हिंदू धर्म की मान्यताएँ एवं आचार संहिताएँ ही हैं।