भोपाल संभाग मध्य प्रदेश के राज्य में एक प्रशासनिक भौगोलिक इकाई है। भोपाल इस संभाग का प्रशासनिक मुख्यालय है। वर्तमान में (2005), इस संभाग में ५ जिले हैं, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा | १९५६ में मध्यप्रदेश में विलय से पहले भोपाल, सीहोर और रायसेन जिले पूर्व भोपाल राज्य का हिस्सा थे, और विदिशा पूर्व मध्य भारत राज्य का हिस्सा था।