मर्यादा (फ़िल्म)

1971 की फ़िल्म

मर्यादा 1971 की हिन्दी फिल्म है। यह फिल्म अरविन्द सेन द्वारा निर्मित और निर्देशित है। फिल्म में राजेश खन्ना, राज कुमार और माला सिन्हा हैं। संगीत कल्याणजी आनंदजी द्वारा है। यह फिल्म 1969 और 1971 के बीच राजेश खन्ना की लगातार 17 हिट फिल्मों में से एक है। इसमें दो नायक वाली फिल्मों मर्यादा और अंदाज़ को उनकी 15 एकल एकल हिट फिल्मों में गिना गया।[1]

मर्यादा

मर्यादा का पोस्टर
निर्देशक अरविन्द सेन
लेखक सतीश भटनागर
निर्माता अरविन्द सेन
अभिनेता राजेश खन्ना
माला सिन्हा
राज कुमार
संगीतकार कल्याणजी आनंदजी
प्रदर्शन तिथि
1971
देश भारत
भाषा हिन्दी

संक्षेप संपादित करें

ललिता (माला सिन्हा) अपनी विधवा माँ के साथ भारत के एक छोटे से गाँव में रहती है। एक दिन यात्रा करते समय वह फँस जाती है और राजा बाबू नामक एक युवक उसकी सहायता के लिए आता है। दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। जब वह अपनी मां को राजा के प्रति अपने प्यार के बारे में बताती है, तो वह विरोध करती हैं। क्योंकि उसकी मां को पता है कि राजा बाबू पहले से ही शादीशुदा हैं और उसका एक बेटा है। वह ललिता को दीवान (अभि भट्टाचार्य) के साथ उसकी शादी की भी याद दिलाती है।

जब ललिता राजा से मिलती है, तो वह उसे स्वीकार करता है कि वह राजा नहीं है, लेकिन उसका असली नाम राजन राम बहादुर (राजेश खन्ना) है। लेकिन उसे कोई अन्य जानकारी देने से इनकार कर देता है। वह तय करती है कि उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है। रहस्य गहराता जाता है जब राजा बाबू का सौतेला भाई प्राण बहादुर (प्राण) लौटता है और राजा की पहचान पर कब्जा करने वाले युवक का सामना करना चाहता है। जिसके परिणाम उनके आसपास के सभी लोगों के जीवन को हमेशा के लिए बदल देंगे।

मुख्य कलाकार संपादित करें

संगीत संपादित करें

सभी गीत आनन्द बक्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत कल्याणजी-आनंदजी द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."जुबाँ पे दर्द भरी दास्ताँ"मुकेश4:10
2."ओ ढोल सजना ढोल जानी"मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर3:35
3."चुपके से दिल दे दे"किशोर कुमार, लता मंगेशकर3:28
4."गुस्सा इतना हसीन है तो"किशोर कुमार3:42
5."दिल का लेना देना हमने"आशा भोंसले, मोहम्मद रफ़ी4:33
6."ओ लड़की दीवानी"किशोर कुमार2:50
7."तू भी आ जा"लता मंगेशकर2:48
8."मोहब्बत के सुहाने दिन"मोहम्मद रफ़ी4:52

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "बर्थडे स्पेशल: आज तक बॉलीवुड में कोई नहीं तोड़ पाया पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड". एबीपी न्यूज़. 29 दिसम्बर 2017. मूल से 4 जनवरी 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अप्रैल 2019.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें