किशोर कुमार

भारतीय अभिनेता व गायक (1929-1987)

किशोर कुमार (जन्म: 4 अगस्त, 1929 खण्डवा मध्यप्रदेश निधन: 13 अक्टूबर, 1987) भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिन्दी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने "किशोर कुमार पुरस्कार"(एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था।[1]

किशोर कुमार
जन्म अभास कुमार गांगुली
4 अगस्त 1929
खण्डवा, मध्य भारत, भारत (अब मध्य प्रदेश, भारत)
मौत 13 अक्टूबर 1987(1987-10-13) (उम्र 58)
बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत (अब मुम्बई)
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा
कार्यकाल 1946–1987
जीवनसाथी
बच्चे अमित कुमार
सुमित कुमार
संबंधी See गांगुली परिवार
See मुखर्जी-समर्थ परिवार
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
हस्ताक्षर

प्रारम्भिक जीवन संपादित करें

श्री किशोर कुमार का जन्म 04 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खण्डवा शहर में वहाँ के जाने माने वकील श्री कुंजीलाल जी के यहाँ हुआ था।[2] किशोर कुमार का मूल नाम आभास कुमार गांगुली था। किशोर कुमार चार भाई बहनों में चौथे नम्बर पर थे। उन्होंने अपने जीवन के हर क्षण में खण्डवा को याद किया, वे जब भी किसी सार्वजनिक मंच पर या किसी समारोह में अपना कर्यक्रम प्रस्तुत करते थे, गर्व से कहते थे किशोर कुमार खण्डवे वाले, अपनी जन्म भूमि और मातृभूमि के प्रति ऐसी श्रद्धा बहुत कम लोगों में दिखाई देता है।

शिक्षा संपादित करें

किशोर कुमार इन्दौर के क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़े थे और उनकी आदत थी कॉलेज की कैंटीन से उधार लेकर खुद भी खाना और दोस्तों को भी खिलाना। वह ऐसा समय था जब 10-20 पैसे की उधारी भी बहुत मायने रखती थी। किशोर कुमार पर जब कैंटीन वाले के पाँच रुपया बारह आना उधार हो गए और कैंटीन का मालिक जब उनको अपने पाँच रुपया बारह आना चुकाने को कहता तो वे कैंटीन में बैठकर ही टेबल पर गिलास और चम्मच बजा बजाकर पाँच रुपया बारह आना गा-गाकर कई धुन निकालते थे और कैंटीन वाले की बात अनसुनी कर देते थे। बाद में उन्होंने अपने एक गीत में इस पाँच रुपया बारह आना का बहुत ही भली-भांति प्रयोग किया। बहुत कम लोगों को पाँच रुपया बारह आना वाले गीत की यह मूल कहानी ज्ञात होगी।[3]

व्यक्तिगत जीवन संपादित करें

किशोर कुमार ने चार विवाह किये थे।[4] विवाह की पहली पत्नी बंगाली गायक और अभिनेत्री रुमा गुहा ठाकुरता उर्फ ​​रुमा घोष थीं। यह विवाह सम्बन्ध 1950 से 1958 तक चला । किशोर दा ने दूसरा विवाह अभिनेत्री मधुबाला से किया था, जिन्होंने उनके घरेलू फिल्म चल्ती का नाम गाड़ी (1958) और झूमूओ (1 9 61) सहित कई फिल्मों में उनके साथ काम किया था। जब किशोर कुमार ने उनके सामने प्रस्ताव रखा, मधुबाला बीमार थीं और इलाज के लिए लन्दन जाने की योजना बना रही थीं। उन्हें वेंट्रिकुलर सेप्टल डिसीस (दिल में छेद) था, और किशोर कुमार अभी भी रुमा से विवाह बन्धन में थे। तलाक के बाद, इस जोड़े ने 1960 में सिविल विवाह किया और किशोर कुमार इस्लाम में परिवर्तित हो गए और कथित तौर पर अपना नाम बदल कर करीम अब्दुल कर दिया। उनके माता-पिता ने विवाह समारोह में भाग लेने से मना कर दिया। माता-पिता को खुश करने के लिए जोड़े ने हिंदू विवाह पद्धति से भी विवाह किया, लेकिन मधुबाला को कभी भी उन्होंने अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया। विवाह के एक महीने के भीतर, मधुबाला अपने पति किशोर कुमार के घर में तनाव की वजह से बांद्रा में अपने बंगले में वापस चली गईं किन्तु वे विवाह में बने रहे, लेकिन मधुबाला के जीवन का बाकी हिस्सा तनाव से भरा रहा। यह सम्बन्ध 23 फरवरी 1969 को मधुबाला की मृत्यु के साथ समाप्त हुआ था।[5]

किशोर दा का तीसरा विवाह योगिता बाली सेे किया जो 1976 से 4 अगस्त 1978 तक चला। किशोर कुमार का चौथा ओर अंतिम विवाह 1980 मे लीना चन्दावरकर से हुआ था। किशोर कुमार के दो बेटे थे, अमित कुमार रुमा के साथ, और सुमित कुमार लीना चन्दावरकर के साथ थे।[6]

अभिनय का आरम्भ संपादित करें

 
किशोर कुमार अपने परिवार के साथ

किशोर कुमार की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में फ़िल्म शिकारी (1946) से हुई। इस फ़िल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। उन्हें पहली बार गाने का मौका मिला 1948 में बनी फ़िल्म जिद्दी में, जिसमें उन्होंने देव आनन्द के लिए गाना गाया। किशोर कुमार के एल सहगल के विशिष्ट प्रशंसक थे, इसलिए उन्होंने यह गीत उन की शैली में ही गाया। जिद्दी की सफलता के बावजूद उन्हें न तो पहचान मिली और न कोई खास काम मिला। उन्होंने 1951 में फणी मजूमदार द्वारा निर्मित फ़िल्म 'आन्दोलन' में हीरो के रूप में काम किया मगर फ़िल्म फ़्लॉप हो गई। 1954 में उन्होंने बिमल राय की 'नौकरी' में एक बेरोज़गार युवक की संवेदनशील भूमिका निभाकर अपनी प्रभावकारी अभिनय प्रतिभा से भी परिचित किया। इसके बाद 1955 में बनी "बाप रे बाप", 1956 में "नई दिल्ली", 1957 में "मि. मेरी" और "आशा" और 1958 में बनी "चलती का नाम गाड़ी" जिसमें किशोर कुमार ने अपने दोनों भाईयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ काम किया और उनकी अभिनेत्री थी मधुबाला। यह भी मजेदार बात है कि किशोर कुमार की शुरुआत की कई फ़िल्मों में मोहम्मद रफ़ी ने किशोर कुमार के लिए अपनी आवाज दी थी। मोहम्मद रफ़ी ने फ़िल्म ‘रागिनी’ तथा ‘शरारत’ में किशोर कुमार को अपनी आवाज उधार दी तो मेहनताना लिया सिर्फ एक रुपया। काम के लिए किशोर कुमार सबसे पहले एस डी बर्मन के पास गए थे, जिन्होंने पहले भी उन्हें 1950 में बनी फ़िल्म "प्यार" में गाने का मौका दिया था। एस डी बर्मन ने उन्हें फिर "बहार" फ़िल्म में एक गाना गाने का मौका दिया। कुसुर आप का और यह गाना बहुत हिट हुआ।

गीत संगीत के संग संपादित करें

शुरू में किशोर कुमार को एस डी बर्मन और अन्य संगीतकारों ने अधिक गंभीरता से नहीं लिया और उनसे हल्के स्तर के गीत गवाए गए, लेकिन किशोर कुमार ने 1957 में बनी फ़िल्म "फंटूस" में दुखी मन मेरे गीत अपनी ऐसी धाक जमाई कि जाने माने संगीतकारों को किशोर कुमार की प्रतिभा का लोहा मानना पड़ा। इसके बाद एस डी बर्मन ने किशोर कुमार को अपने संगीत निर्देशन में कई गीत गाने का मौका दिया। आर डी बर्मन के संगीत निर्देशन में किशोर कुमार ने 'मुनीम जी', 'टैक्सी ड्राइवर', 'फंटूश', 'नौ दो ग्यारह', 'पेइंग गेस्ट', 'गाईड', 'ज्वेल थीफ़', 'प्रेमपुजारी', 'तेरे मेरे सपने' जैसी फ़िल्मों में अपनी जादुई आवाज से फ़िल्मी संगीत के दीवानों को अपना दीवाना बना लिया। एक अनुमान के किशोर कुमार ने वर्ष 1940 से वर्ष 1987 के बीच के अपने करियर के दौरान करीब 2700 से अधिक गाने गाए।[7]

किशोर कुमार ने हिन्दी के साथ ही तमिल, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम और उड़िया फ़िल्मों के लिए भी लगभग 700 गीत गाए। किशोर कुमार को आठ फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिले, उनको पहला फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 1969 में अराधना फ़िल्म के गीत रूप तेरा मस्ताना प्यार मेरा दीवाना के लिए दिया गया था। किशोर कुमार की विशेषता यह थी कि उन्होंने देव आनंद से लेकर राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन के लिए अपनी आवाज दी और इन सभी अभिनेताओं पर उनकी आवाज ऐसी रची बसी मानो किशोर खुद उनके अंदर मौजूद हों। किशोर कुमार ने 81 फ़िल्मों में अभिनय किया और 18 फ़िल्मों का निर्देशन भी किया। फ़िल्म 'पड़ोसन' में उन्होंने जिस मस्त मौला आदमी के किरदार को निभाया वही किरदार वे जिंदगी भर अपनी असली जिंदगी में निभाते रहे।[8]

आपातकाल में संपादित करें

1975 में देश में आपातकाल के समय एक सरकारी समारोह में भाग लेने से साफ मना कर देने पर तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री विद्याचरण शुक्ला ने किशोर कुमार के गीतों के आकाशवाणी से प्रसारित किए जाने पर पर रोक लगा दी थी और किशोर कुमार के घर पर आयकर के छापे भी डाले गए। मगर किशोर कुमार ने आपात काल का समर्थन नहीं किया। यह दुर्भाग्य और शर्म की बात है कि किशोर कुमार द्वारा बनाई गई कई फ़िल्में आयकर विभाग ने ज़ब्त कर रखी है और लावारिस स्थिति में वहाँ अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रही है। इन फ़िल्मो में कई फिल्में अब तक अदृश्य भी हैं।[9]

संघर्ष संपादित करें

किशोर कुमार ने भारतीय सिनेमा उस स्वर्ण काल में संघर्ष शुरु किया था जब उनके भाई अशोक कुमार एक सफल सितारे के रूप में स्थापित हो चुके थे। दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद, बलराज साहनी, गुरुदत्त और रहमान जैसे कलाकारों के साथ ही पार्श्वगायन में मोहम्मद रफी, मुकेश, तलत महमूद और मन्ना डे जैसे दिग्गज गायकों का बोलबाला था। किशोर कुमार की पहली शादी रुमा देवी के से हुई थी, लेकिन जल्दी ही शादी टूट गई और इस के बाद उन्होंने मधुबाला के साथ विवाह किया। उस दौर में दिलीप कुमार जैसे सफल और शोहरत की बुलंदियों पर पहुँचे अभिनेता जहाँ मधुबाला जैसी रूप सुंदरी का दिल नहीं जीत पाए वही मधुबाला किशोर कुमार की दूसरी पत्नी बनी।

1961 में बनी फ़िल्म "झुमरु" में दोनों एक साथ आए। यह फ़िल्म किशोर कुमार ने ही बनाई थी और उन्होंने खुद ही इसका निर्देशन किया था। इस के बाद दोनों ने 1962 में बनी फ़िल्म "हाफ टिकट" में एक साथ काम किया जिस में किशोर कुमार ने यादगार कॉमेडी कर अपनी एक अलग छबि पेश की। 1969 में मधुबाला की मृत्यु के बाद 1976 में उन्होंने योगिता बाली से शादी की मगर इन दोनों का यह साथ मात्र कुछ महीनों का ही रहा। इसके बाद योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली। 1980 में किशोर कुमार ने चौथी शादी लीना चंदावरकर से की जो उम्र में उनके बेटे अमित कुमार से दो साल बड़ी थीं।[10]

मनोज कुमार की जुबानी संपादित करें

मनोज कुमार किशोर कुमार को लेकर एक यादगार किस्सा सुनाते हैं।[उद्धरण चाहिए] एक बार उनकी फ़िल्म ' उपकार ' के लिए किशोर कुमार को गाना गाने के लिए आमंत्रित किया तो वह यह कहकर भाग खड़े हुए कि वे तो फ़िल्म के हीरो के लिए ही गाने गाते हैं, किसी खलनायक पर फ़िल्माया जाने वाला गाना नहीं गा सकते। लेकिन ' उपकार ' का यह गीत ' कसमे वादे प्यार वफ़ा ...' जब हिट हुआ तो किशोर कुमार मनोज कुमार के पास गए और कहने लगे इतने अच्छे गाने का मौका उन्होने छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह स्वीकार करने में भी देर नहीं की कि मन्ना डे ने जिस खूबसूरती से इस गाने को गाया है ऐसा तो मैं कई जन्मों तक नहीं गा सकूंगा। अच्छा ही हुआ कि मैने इस गाने को नहीं गाया नहीं तो लोग इतने अच्छे गीत में मन्ना डे की इस खूबसूरत आवाज से वंचित रह जाते।

किशोर कुमार की जगह लेने के लिए किसी के लिए असंभव: आशा भोसले

अनुभवी गायक आशा भोसले ने कहा कि,

"किशोर कुमार एक तरह का था। उसने हर किसी को अपनी मज़ेदार आवाज के साथ घुमाया और यहां तक ​​कि उसके चारों ओर हर किसी को हमेशा खुश कर दिया।"

अनुभवी गायक आशा भोसले का कहना है कि देर से गायक किशोर कुमार एक तरह का था और किसी के लिए अपना स्थान लेना असंभव है। संगीत रियलिटी शो दिल है हिंदुस्तान 2 के एक एपिसोड के लिए शूटिंग करते समय आशा ने अपने पसंदीदा सह-गायक किशोर कुमार के बारे में एक बयान पढ़ा।[11] उन्होंने 1957 की फिल्म आशा से गीत "एना मीना देका" को रिकॉर्ड करने के बारे में भी उपाख्यानों को साझा किया। आशा ने कहा

"किशोर कुमार एक तरह का था। उसने हर किसी को अपनी मज़ेदार आवाज के साथ घुमाया और यहां तक ​​कि उसके चारों ओर हर किसी को हमेशा खुश कर दिया।"

"वह संगीत उद्योग के लिए एक असली मणि रहा है। मैंने हमेशा उसके साथ काम करने का आनंद लिया है। आज किसी के लिए अपना स्थान लेना वास्तव में असंभव है।"

दोनों ने आप यहाँ आये किस् लिए , छोड डो आँचल ज़माना कया कहेगा और ओ साथी चाल जैसे हिट गाने दिए थे।

प्रमुख फ़िल्में संपादित करें

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
1988 कौन जीता कौन हारा
1982 चलती का नाम ज़िन्दगी
1974 बढ़ती का नाम दाढ़ी
1971 दूर का राही
1971 हंगामा
1968 साधू और शैतान
1968 पड़ोसन गुरु
1968 हाय मेरा दिल
1966 प्यार किये जा
1966 लड़का लड़की
1964 दूर गगन की छाँव में शंकर
1964 मिस्टर एक्स इन बॉम्बे
1962 हाफ टिकट
1962 मनमौजी
1962 नॉटी बॉय प्रीतम
1961 झुमरू झुमरू
1960 गर्ल फ्रैंड
1960 महलों के ख़्वाब राजन
1960 काला बाज़ार
1959 चाचा ज़िन्दाबाद
1958 चलती का नाम गाड़ी
1958 रागिनी राजन
1957 आशा
1957 मिस मैरी
1957 बंदी माधव
1956 भाई भाई
1956 पैसा ही पैसा
1956 ढाके की मलमल
1956 मेम साहिब
1955 भगवत महिमा
1955 पहली झलक
1955 बाप रे बाप
1954 नौकरी
1954 धोबी डॉक्टर
1953 लड़्की
1952 तमाशा
1946 शिकारी

बतौर निर्देशक संपादित करें

वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
1982 चलती का नाम ज़िन्दगी
1974 बढ़ती का नाम दाढ़ी
1971 दूर का राही
1964 दूर गगन की छाँव में

अन्य बाते संपादित करें

श्रैयाँश जैन, मूंदी किशोरदा की पुण्यतिथि पर श्रध्दाजंली देते हुए याद करते हुए लिखा है :- "कोई है खास हमारा जो अब दुनिया मे नही,आवाज गुजती है उसकी वह अब दिखता नहीं, कल है बरसी उसकी, दिल की एक आस अधूरी, मिलना चाहते है हम उनसे मगर ये मुमकिन नहीं.....बस इस बात का गम हमे खाए जाता है, और 13 ओक्टूबर हमे हर साल रूला जाता है....", , किशोर कुमार के गीतों का संग्रह रखने वाले उनके प्रशंशक मनीष घनश्याम निमाड़े खरगोन मप्र, अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुवे कहते है , जाते जाते वो अपने जाने का गम दे गये, सब बहार ले गये रोने का मौसम दे गये। आज भी गीतों के माध्यम से किशोर दा को आभास किया जा सकता है । " बहुत सितम है दवा नहीं है, ये दिल है क़र्बला नहीं, बहार जिसके साथ थी , वो शख्श अब रहा नहीं ,,,

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "बॉलीवुड महानायकों की आवाज थे किशोर कुमार". पत्रिका समाचार समूह. मूल से 8 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ४ अगस्त २०१४. पाठ "४ अगस्त २०१४" की उपेक्षा की गयी (मदद)
  2. "Quiz: Kishore Kumar fans, it's time to test your love". मूल से 04 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018. |archive-date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  3. "Kishore Kumar का ये था असली नाम, जानें इनके बारे में कुछ अनसुने सच". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2020-08-04.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. "ये हैं संजय दत्त समेत बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स जिन्होंने एक, दो नहीं तीन-चार विवाह किये". मूल से 4 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 4 अगस्त 2018.
  5. "किशोर कुमार के जीवन के ये हैं 5 अनछुए किस्से..." Amar Ujala (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-08-04.
  6. "इस वजह से पति को तलाक देकर की थी एक्ट्रेस ने दूसरी शादी, माँ थी विरुद्ध". Dainik Bhaskar. 2017-08-13. अभिगमन तिथि 2020-08-04.
  7. ताम्रकर, समय. "किशोर कुमार के बारे में मजेदार जानकारियां". hindi.webdunia.com. अभिगमन तिथि 2020-08-04.
  8. "हिंदी खबर, Latest News in Hindi, हिंदी समाचार, ताजा खबर". Patrika News (hindi में). अभिगमन तिथि 2020-08-05.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  9. "... ऐसा गीतकार जो गाने नहीं बल्कि सुकून देकर गया". aajtak.intoday.in. अभिगमन तिथि 2020-08-05.
  10. "मधुबाला से शादी करने के लिए किशोर कुमार ने बदला था धर्म, जानें खास बातें". jagranjunction. अभिगमन तिथि 2020-08-05.
  11. "किशोर कुमार: गानों में यूडलिंग टेकनीक लेकर आए- जब रफी, लता, आशा भोसले से आगे निकल गए उनके गाने". The Print.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें