मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370
मलेशिया एयरलाइंस उड़ान 370 बोइंग 777- 200ER विमान द्वारा संचालित एक अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान है जो थाईलैंड की खाड़ी में 8 मार्च 2014 को लापता हो गई थी। विमान में 227 यात्रियों के साथ-साथ 12 चालक दल के सदस्य भी हैं।[2]
![]() 9M-MRO विमान | |
घटना सारांश | |
---|---|
तिथि | 8 मार्च 2014 |
स्थल | अज्ञात[1] |
यात्री | 227 |
कर्मीदल | 12 |
यान का प्रकार | बोइंग 777-200ईआर |
संचालक | मलेशिया एयरलाइंस |
पंजीकरण संख्या | 9M-MRO |
उड़ान उद्गम | कुआ लालम्पुर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, कुआ लालम्पुर, मलेशिया |
गंतव्य | बेइजिंग कैपिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, बीजिंग, चीन |
विमान ने 8 मार्च 2014 को 00:41 एमएसटी (यूटीसी +8) बजे कुआ लालम्पुर से उड़ान भरी व इसे उसी दिन 06:30 बजे चीन की राजधानी बीजिंग पहुँचना था। सुबांग वायु यातायात नियंत्रण केंद्र ने 02:40 रिपोर्ट दी की विमान का केंद्र से सम्पर्क टूट चूका है। 09:30 बजे वियतनाम आपातकाल बचाव केंद्र को लापता विमान से संकेत मिला जिसे आपात लोकेटर ट्रांसमीटर माना गया।[2]
विमान ने चीन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश नहीं किया था व यह वियतनाम के हवाई क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसका सम्पर्क चीन के नियंत्रण केंद्र से भी नहीं हो पाया था। विमान में चीन, मलेशिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया सहित 14 विभिन्न देशों के यात्री सवार थे।[2]
संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व उप-विदेश मंत्री स्ट्रोब टाल्बोट के अनुसार मलेशियाई एयरलाइंस की फ्लाइट 370 को आतंकियों ने हाईजैक कर लिया है और इसके जरिये वह भारत के किसी शहर पर 9/11 जैसा हमला कर सकते हैं।[3]
यात्री और चालक दलसंपादित करें
राष्ट्रीयता | यात्री | चालक दल | कुल |
---|---|---|---|
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 6 | |
कनाडा | 2 | 2 | |
चीन | 152 | 152 | |
फ्रांस | 4 | 4 | |
हांगकांग[4] | 1 | 1 | |
भारत | 5 | 5 | |
इंडोनेशिया | 7 | 7 | |
ईरान | 2 | 2 | |
मलेशिया | 38 | 12 | 50 |
नीदरलैंड | 1 | 1 | |
न्यूजीलैंड | 2 | 2 | |
रूस | 1 | 1 | |
ताइवान | 1 | 1 | |
यूक्रेन | 2 | 2 | |
संयुक्त राज्य अमेरिका | 3 | 3 | |
कुल (15 देश) | 227 | 12 | 239 |
मलेशिया एयरलाइन्स ने विमान में मौजूद लोगो की सूची जारी की जिसके अनुसार विमान में 227 यात्रियों के साथ-साथ 12 चालक दल के सदस्य भी हैं।[5]
चालक दलसंपादित करें
चालक दल के सभी सदस्य मलेशिया के नागरिक हैं। विमान के कप्तान मलेशियाई नगर पेनांग के ज़हीर अहमद शाह हैं।[6]
यात्रीसंपादित करें
मिली जानकारी के अनुसार विमान पर जो 239 लोग सवार थे उनमें 153 लोग चीन से, 38 मलेशिया से, सात-सात इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया से, पांच भारत से और चार संयुक्त राज्य अमेरिका से हैं। जिनमें दो बच्चों और 12 चालक दल के सदस्य भी शामिल थे।[7] कुल 227 यात्रियों में करीब दो तिहाई यात्री चीन के नागरिक हैं जिसमे 19 कलकारों का समूह भी शामिल है जो कि कुआ लालंपुर से बीजिंग वापस लौट रहे थे।[8]
सन्दर्भसंपादित करें
- ↑ "Malaysia's transport minister said there was no information on wreckage and he urged against speculation". बीबीसी न्यूज़. 8 मार्च 2014. मूल से 8 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2014.
- ↑ अ आ इ "मलेशिया एयरलाइंस का लापता विमान दुर्घटनाग्रस्त". बीबीसी हिन्दी. 8 मार्च 2014. मूल से 10 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 मार्च 2014.
- ↑ "लापता मलेशियाई विमान से भारत में हो सकता है 9/11 जैसा हमला: US के पूर्व मंत्री". तत्काल न्यूज़. 16 मार्च 2014. मूल से 18 मार्च 2014 को पुरालेखित.
- ↑ Kao, Ernest (9 मार्च 2014). "Hong Kong woman named as passenger on board missing Malaysia Airlines flight". साऊथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट. मूल से 10 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 मार्च 2014.
- ↑ मलेशिया एयरलाइन्स (8 मार्च 2014). MH370 Passenger Manifest. प्रेस रिलीज़. Archived from the original on 8 मार्च 2014. http://www.malaysiaairlines.com/content/dam/mas/master/en/pdf/Malaysia%20Airlines%20Flight%20MH%20370%20Passenger%20Manifest.pdf. अभिगमन तिथि: 18 मार्च 2014.
- ↑ "Missing MAS flight: Captain piloting MH370 a Penang boy". द स्ट्रेट्स टाइम्स. 8 मार्च 2014. मूल से 3 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मार्च 2014.
- ↑ "मलेशिया एयरलाइंस का विमान क्रैश, 5 भारतीयों सहित 239 थें सवार". देशवाणी न्यूज़. 8 मार्च 2014. मूल से 18 मार्च 2014 को पुरालेखित.
- ↑ "Behind jet's passenger list is rich human tapestry". द वाशिंगटन पोस्ट. एसोसिएटेड प्रेस. 9 मार्च 2014. मूल से 10 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 मार्च 2014.
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- उड़ान का फ्लाईटवेयर
- मलेशिया एयरलाइंस पर MH370 विमान सम्बन्धित सूचना