मल्हारराव होलकर (16 मार्च 1693 – 20 मई 1766) मराठा साम्राज्य का एक सामन्त थे जो मालवा का प्रथम मराठा सूबेदार थे। वह होलकर राजवंश का प्रथम राजकुमार थे जिसने इन्दौर पर शासन किया। मराठा साम्राज्य को उत्तर की तरफ प्रसारित करने वाले अधिकारियों में मल्हारराव का नाम अग्रणी है। मल्हारराव होलकर की चार पत्नियां थीं उनकी पत्नियों और संतानों के नाम इस प्रकार हैं-:

मल्हारराव होलकर

१ गौतमाबाई होलकर - गौतमाबाई होलकर मल्हारराव होलकर की पहली पत्नी थीं इनका विवाह मल्हारराव होलकर से अल्पायु में हो गया था। मल्हारराव होलकर और गौतमाबाई के बेटे का नाम खंडेराव होलकर था । जिसका विवाह अहिल्याबाई से हुआ था। भाइयों में सबसे बड़ा होने के कारण खंडेराव होलकर को उत्तराधिकारी घोषित किया गया था।

२ द्वारकाबाई होलकर - द्वारकाबाई होलकर मल्हारराव होलकर की दूसरी पत्नी थीं । द्वारकाबाई और मल्हारराव होलकर की एक बेटी थी। जिसका नाम सीताबाई था । द्वारकाबाई मल्हारराव होलकर के बाद अपने दामाद को राजा बनते हुए देखना चाहती थीं।

३ बाणाबाई होलकर - बाणाबाई होलकर मल्हारराव होलकर की तीसरी पत्नी थीं।

४ हलकोबाई होलकर - हलकोबाई होलकर मल्हारराव होलकर की चौथी और आखरी पत्नी थीं।

इन्हें भी देखें संपादित करें