महाक्षय चक्रवर्ती ( जन्म 30 जुलाई 1984 को मुम्बई में), जिन्हें "मिमोह" के नाम से भी जाना जाता है। एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड की हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में काम कर रहें हैं।[1] ये अनुभवी कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के पुत्र हैं।

महाक्षय चक्रवर्ती
जन्म 30 जुलाई 1984 (1984-07-30) (आयु 40)
मुम्बई , भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 2008–वर्त्तमान
माता-पिता मिथुन चक्रवर्ती
योगिता बाली

फ़िल्म करियर

संपादित करें

महाक्षय ने अपना फ़िल्मी डेब्यू "मिमोह" के रूप में 2008 की फ़िल्म जिमी से किया जिसमें इन्होंने एक डीजे का किरदार निभाया जिसको एक हत्यारा मान लिया जाता है और इसी कड़ी में वो अपराध की दुनिया से जुड़ जाता है। इन्हें फ़िल्म फेयर अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू के लिए नामित भी किया गया। इन्होंने फ़िल्म द मर्डरर में भी काम किया।

2011 में भारत की पहली स्टीरियो- स्कोपिक 3डी हॉरर फ़िल्म हॉन्टेड -3डी रिलीज़ हुई जो इनकी पहली हिट फ़िल्म बनी। इसके बाद इन्होंने 2011 की फ़िल्म लूट में काम किया जिसमें इनके साथ गोविंदा, सुनील शेट्टी और जावेद जाफरी भी थे।। इस फ़िल्म को अधिकतर आलोचकों से नकारात्मक रिव्यु ही मिले और सिनेमा पर कोई विशेष कमाई न करते हुए ये फ़िल्म एक फ्लॉप साबित हुई। इन्होंने अपने पिता और सुनील शेट्टी के साथ फ़िल्म एनिमी भी की है।

महाक्षय ने हाल ही में वीकेपी की फ़िल्म इश्केदारियां में भी काम किया है।

फिल्मोग्राफी

संपादित करें
वर्ष फ़िल्म रोल भाषा नोट्स
2008 जिमी जसमिन्दर कुमार पुष्प ( डीजे जिमी) हिंदी मनोनीत (नॉमिनेटेड), फ़िल्मफेयर अवार्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू
2011 द मर्डरर रॉकी हिंदी प्रदर्शित (रिलीज़्ड)
2011 हॉन्टेड– 3डी रेहान हिंदी प्रदर्शित
लूट विल्सन हिंदी प्रदर्शित
2013 रॉकी रॉकी बेंगाली बंगाली फ़िल्म में डेब्यू
एनिमी माधव सिन्हा हिंदी प्रदर्शित
2015 इश्केदारियां हिंदी[2] प्रदर्शित
2019 मेंटल है क्या
  1. "Mahaakshay Chakraborty profile". Movie Talkies. मूल से से 20 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 June 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 23 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 23 फ़रवरी 2015.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें