सुनील शेट्टी

भारतीय (राजपूत) फिल्म अभिनेता

सुनील शेट्टी (जन्म: 11 अगस्त, 1961) भारतीय फ़िल्मों के एक अभिनेता, निर्माता और व्यापारी हैं, जो खास कर बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय रहते हैं। इन्हें इस काम को करते हुए 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है और अब तक ये 110 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने सबसे ज्यादा काम मारधाड़ और हँसाने वाली फिल्मों में किया है। इन्होंने हिन्दी के साथ-साथ मलयालम, तमिल और अंग्रेजी भाषा के फिल्मों में भी काम किया है। फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए इनका 5 बार नामांकन हो चुका है और एक बार जीत भी चुके हैं।

सुनील शेट्टी
ಸುನೀಲ್ ಶೆಟ್ಟಿ

सुनील
जन्म सुनील वीरप्पा शेट्टी[1]
11 अगस्त 1961 (1961-08-11) (आयु 62)
मुल्की, कर्नाटक, भारत
आवास मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
उपनाम अन्ना
पेशा अभिनेता, निर्माता, होस्ट, व्यापारी
कार्यकाल 1992–वर्तमान
जीवनसाथी माना शेट्टी (वि॰ 1991)
बच्चे अथिया शेट्टी
आहान शेट्टी

सुनील शेट्टी ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत बलवान (1992) फिल्म से की थी, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती थी। ये फिल्म हिट रही और इन्हें एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है, जिसमें वक्त हमारा है (1993), दिलवाले (1994), अंत (1994), मोहरा (1994), गोपी किशन (1994), कृष्णा (1996), सपूत (1996), रक्षक (1996), बॉर्डर (1997), भाई (1997), हेरा फेरी (2000), धड़कन (2000), ये तेरा घर ये मेरा घर (2001), मैं हूँ ना (2004) आदि।

सुनील शेट्टी का जन्म तुलु भाषी बन्त परिवार में 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मंगलोर, भारत में हुआ था। इन्होंने माना शेट्टी से शादी कर ली। जिसके बाद 5 नवम्बर 1992 को अथिया शेट्टी का, और 15 जनवरी 1996 को आहान शेट्टी का जन्म हुआ।

प्रमुख फिल्में

संपादित करें
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
२०२३ हंटर एसीपी विक्रम चौहान
२०२३ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू अमर जोशी
२०१४ देसी कट्टे सूर्यकांत राठौर
२०१२ मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है अमर जोशी
२००८ यहाँ के हम सिकन्दर
२००७ कैश अंगद
एनिमी सीआईडी ऑफिसर भाऊ / एकलव्य करमारकर
ए जेंटलमैन कर्नल विजय सक्सेना
दे दना दन राम मिश्रा
डॉन्ट स्टॉप ड्रीमिंग डेव
शूट आउट एट लोखंडवाला कविराज पाटिल
ओम शाँति ओम स्वयं
२००६ फाइट क्लब अन्ना शेट्टी
फिर हेरा फेरी श्याम/ घनश्याम त्रिपाठी
उमराव जान फैज अली
चुप चुप के मंगल सिंह चौहान
शादी से पहले अन्ना
अपना सपना मनी मनी इंस्पेक्टर नामदेव माणे
आप की खातिर कुणाल शाह
डरना जरूरी है विश्वास टालेगोंकर
२००५ अमर जोशी शहीद हो गया
पद्मश्री लालू प्रसाद यादव लालचंद दिलाचंद
चॉकलेट राकर
दस दानिश वालिया
दीवाने हुए पागल संजय "संजू " मालवानी
टैंगो चार्ली शहजाद खान
ब्लैकमेल एसीपी अभय सिंह राठौड़
होम डिलीवरी टाइम मैन
पहेली सुंदरलाल
क्योंकि करण कश्यप
२००४ एक से बढ़कर एक राहुल भार्गव
लकीर संजय "संजू" मिश्रा
मैं हूँ ना राघवन दत्ता
रुद्राक्ष भूरिया कपूर
हलचल वीर चावला
आन सब इंस्पैक्टर अप्पा कदम नायक
रक्त मोहित जैसवाल
क्यूँ! हो गया ना... इशान (विशेष भूमिका)
२००३ खंजर राजा कुमार
एहसास रवि नायक
एक हिन्दुस्तानी सुनिल श्रीवास्तव
खेल देव माल्या
कयामत अकरम शेख
बाज़ हर्षवर्धन भट्टी
एल ओ सी कारगिल संजय कुमार
तेरे प्यार की कसम
२००२ मसीहा कृष्णा
कर्ज़ राजा चौहान
आवारा पागल दीवाना येदा अन्ना
अनर्थ जय / जिम्मी
काँटे मार्क इसाक
जानी दुश्मन विजय
२००१ इत्तफ़ाक शिव / शिवा कुमार
ये तेरा घर ये मेरा घर दयाशंकर मनोरिलाल पांडे
प्यार इश्क और मोहब्बत यश सभरवाल
कुछ खट्टी कुछ मीठी समीर
12 बी राव अरविंद
एहसास रवि नायक
कक्काकुयिल विशेष भूमिका
२००० क्रोध करन
ऑफिसर सागर चौहान
रिफ्युज़ी मोहम्मद अशरफ
हेरा फेरी श्याम/घनश्याम त्रिपाठी
धड़कन देव चोपड़ा
जंगल कमांडर शिवराज मित्तल
आगाज़ गोविंद नारंग
1999 काला साम्राज्य अर्जुन
हु तू तू आदित्य पटेल
बड़े दिलवाला राम प्रसाद
१९९८ हमसे बढ़कर कौन भोला / सूरज
आक्रोश देव मल्होत्रा
विनाशक अर्जुन सिंह
सर उठा के जियो विशेष भूमिका
१९९७ पृथ्वी पृथ्वी
भाई कुंदन
ढाल सूरज
जज मुज़रिम सुनील/ डागा
बॉर्डर भैरव सिंह
कहर अमर कपूर
१९९६ कॄष्णा कृष्णा / सुनिल
विश्वासघात अविनाश सक्सेना / सुनील वर्मा
सपूत राज सिंघानिया
एक था राजा जय डोगरा
रक्षक राज सिन्हा
शस्त्र विजय खन्ना
१९९५ रघुवीर रघुवीर वर्मा
गद्दार सनी / सुनिल गुजराल
टक्कर रवि मल्होत्रा
सुरक्षा राजा
१९९४ दिलवाले इंस्पेक्टर विक्रम
हम हैं बेमिसाल माइकल
गोपी किशन गोपीनाथ चौधरी / किशननाथ चौधरी
मोहरा विशाल अग्निहोत्री
१९९३ अंत विजय सक्सेना
पहचान कुणाल वर्मा
वक्त हमारा है सुनील चौधरी
१९९२ बलवान अर्जुन सिंह

बतौर निर्माता

संपादित करें
वर्ष फ़िल्म टिप्पणी
2006 भागम भाग
2004 रक्त
2003 खेल
2023 द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू

नामांकन और पुरस्कार

संपादित करें

सुनिल शेट्टी कुल संपत्ति

संपादित करें

{{ सुनिल शेट्टी जी के पास 2024 में कुल संपत्ति ₹150 Cr हैं। इनकी सलाना इनकम ₹25 cr हैं।[2] इनके पास खुद का bars, clubs, restaurants, hotels और shops हैं। सुनिल शेट्टी हरेक फिल्म के लिए ₹2 Cr से ₹3 Cr तक चार्ज करते है।}}

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें
  1. "Sunil Shetty's father Virappa Shetty passes away". द टाइम्स ऑफ इंडिया. Bennett, Coleman & Co. Ltd. मूल से 1 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मार्च 2017. Italic or bold markup not allowed in: |website= (मदद)
  2. https://www.newknowledgenewsfact.in/2024/07/sunil-shetty-net-worth-2024-income-25-cr.html