बलवान (1992 फ़िल्म)

1992 में बनी हिन्दी फिल्म

बलवान 1992 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका निर्देशन दीपक आनंद ने किया है। ये सुनील शेट्टी की पहली फिल्म है, जो असल में अपने अभिनय की शुरुआत "एक और फौलाद" फिल्म से करने वाले थे। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा मुख्य खलनायक की भूमिका में डैनी डेन्जोंगपा हैं। ये फिल्म पहली बार 11 सितम्बर 1992 को सिनेमाघरों में दिखाई गई थी।

बलवान
चित्र:बलवान.jpg
बलवान का पोस्टर
निर्देशक दीपक आनन्द
अभिनेता सुनील शेट्टी,
दिव्या भारती,
टिन्नू आनन्द,
अरुण बख़्शी,
डैनी डेन्जोंगपा,
इशरत अली,
अवतार गिल,
विक्रम गोखले,
नीना गुप्ता,
दिनेश हिंगू,
किम,
गुड्डी मारुति,
राजू मवानी,
अंजना मुमताज़,
युनुस परवेज़,
प्रदर्शन तिथि(याँ) 1992
देश भारत
भाषा हिन्दी

कहानीसंपादित करें

अर्जुन सिंह (सुनील शेट्टी) एक बहुत ही गरीब परिवार से होता है, जो एक छोटे से बस्ती में अपनी माँ और बहन के साथ रहता है। कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उसे दीपा (दिव्या भारती) से प्यार हो जाता है। एक दिन वो एक पुलिस अफसर पर हाथ उठा लेता है, जिसके कारण उसे जेल हो जाती है। दीपा अपने पुलिस कमिश्नर पिता (टीनु आनंद) से कह कर उसे जेल से छुड़वा देती है। दीपा के पिता, अर्जुन से पुलिस अफसर बनने को कहते हैं। उनकी बात मान कर अर्जुन पुलिस फोर्स में जुड़ जाता है, और उसकी तैनाती एक अन्य शहर में होती है।

अर्जुन अपनी माँ और बहन के साथ उस नए शहर पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में चले जाता है। वहाँ का डॉन (डैनी डेन्जोंगपा) उसे सबक सिखाने के लिए वहाँ के लोगों को बोल देता है कि कोई भी उस परिवार की मदद नहीं करेगा। इससे वे लोग उस शहर में सभी से बिलकुल अलग-थलग हो गए। उसके बहन के साथ बलात्कार होता है और उसकी माँ की मौत हो जाती है। अर्जुन पर एक हत्या का आरोप लग जाता है और उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेती है।

कलाकारसंपादित करें

संगीतसंपादित करें

सन्दर्भसंपादित करें

बाहरी कड़ियाँसंपादित करें