नीना गुप्ता

भारतीय अभिनेत्री (जन्म-1959)

नीना गुप्ता (जन्म: 4 जुलाई 1959) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म डायरेक्टर तथा प्रोड्यूसर हैं।[1] उन्हें वर्ष 1990 में फ़िल्म "वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार मिला। वे अस्सी के दशक में प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण काफ़ी चर्चा में रहीं; और 1989 में उन्होंने विवियन से बिना विवाह किये बेटी मसाबा को जन्म दिया।[2]

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता
जन्म 4 जुलाई 1959 (1959-07-04) (आयु 65)
 भारत
पेशा अभिनेत्री, निर्देशक
कार्यकाल 1982–वर्तमान

व्यक्तिगत जीवन

संपादित करें

नीना गुप्ता का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने सनावर लौरेंस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। उनके पिता का नाम आर एन गुप्ता था। वेस्ट इण्डीज के प्रसिद्द क्रिकेट खिलाडी विवियन रिचर्ड्स से उनकी एक बेटी मसाबा गुप्ता हैं जो आज एक प्रसिद्द फ़ैशन डिज़ाइनर हैं। नीना ने सन 2008 मे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली।[3]

प्रमुख फिल्में

संपादित करें
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2018 बधाई हो
2018 मुल्क
2005 नज़र
2004 मेरी बीवी का जवाब नहीं सावित्री
1997 उफ़ ! ये मोहब्बत बिल्लो
1995 दुश्मनी
1994 वो छोकरी
1994 जज़बात
1993 सूरज का सातवाँ घोड़ा
1993 इन कस्टडी अंग्रेजी फ़िल्म
1993 अंत
1993 खलनायक चम्पा दीदी
1992 कल की आवाज़
1992 अंगार
1992 बलवान
1992 ज़ुल्म की अदालत
1992 य़लगार
1991 आधि मिमांसा
1990 दृष्टि रेवती
1990 स्वर्ग नैना
1989 डैडी विमला
1989 बटवारा
1988 रिहाई सुखी
1988 भारत एक खोज
1985 त्रिकाल
1984 उत्सव
1984 लैला सलमा
1983 जाने भी दो यारों प्रिया
1983 मंडी वसंती
1982 साथ साथ नीना
1982 ये नज़दीकियाँ नीना
1981 आदत से मजबूर

नामांकन और पुरस्कार

संपादित करें

नीना को सन 1990 में फ़िल्म "वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार मिला।

  1. "बिना शादी के बनी थी मां, 49 की उम्र में लिए इस एक्ट्रेस ने 7 फेरे". Archived from the original on 31 अक्तूबर 2018. Retrieved 31 अक्तूबर 2018. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= and |archive-date= (help)
  2. "लव स्टोरी: विवियन रिचर्ड्स औऱ नीना गुप्ता". Archived from the original on 2 अप्रैल 2015. Retrieved 12 मार्च 2015.
  3. "नीना गुप्ता ने अमेरिका में रचाई शादी". Archived from the original on 3 अप्रैल 2015. Retrieved 12 मार्च 2015.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें