11039/11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस, भारतीय रेलवे की एक एक्सप्रेस ट्रेन है जो भारत में गोंदिया जंक्शन और कोल्हापुर के बीच चलती हैं। यह गोंदिया जंक्शन से कोल्हापुर के लिए ट्रेन नंबर 11040 के रूप में और विपरीत दिशा में ट्रेन नंबर 11039 के रूप में चलती है।

यह किसी एक राज्य में, ट्रेन द्वारा की जाने वाली सबसे लंबे दूरी (1346 किमी) के लिए मौजूदा रिकॉर्ड रखती है। यह पूरी तरीके से महाराष्ट्र के अंदर चलती है।

इस ट्रेन का नामकरण महाराष्ट्र राज्य के नाम पर किया गया है। हालांकि ऐसे नाम से यह इन गाड़ियों की लीग में आ जाता हैं जो अपने राज्यों के नाम पर रखे गये है, जैसे केरल एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस, लेकिन यह ट्रेन राज्य और राष्ट्रीय राजधानी को आपस में नहीं जोड़ता है।

सारांश संपादित करें

कोच संपादित करें

वर्तमान में, 11039/11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस 1 एसी 2 टियर, 1 एसी 3 टियर, 8 स्लीपर क्लास व 5 सामान्य अनारक्षित डिब्बों की है। जैसा की भारत में सभी ट्रेन सेवाओं के साथ होता हैं कि कोचो मे फेरबदल उनकी मांग के आधार पर भारतीय रेल के विवेकाधीन होता है।

महाराष्ट्र एक्सप्रेस 1346 किलोमीटर की दूरी को 28 घंटे 45 मिनट (46.82 किमी/घंटा) और 11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस इतनी ही दूरी (47.37 किमी/घंटा) को 28 घंटे 25 मिनट में पूरा करती है। दोनों दिशाओं में इसकी औसत गति 55 किमी/घंटा से नीचे है, इसलिए इस ट्रेन में भारतीय रेलवे नियमों के अनुसार सुपरफास्ट चार्ज नहीं लगता है।

यह दौंड जंक्शन और पुणे जंक्शन के बीच में ये अपने दिशा मे 2 बार बदलाव करती है।

इस ट्रेन मे पेंट्री कार की सुविधा नही, लेकिन इसमें केटरिंग सेवा उपलब्ध है।[1]

ट्रैक्शन संपादित करें

इस मार्ग का मार्ग आंशिक रूप से विद्युतीकरण किया गया है इसलिए भुसावल स्थित एक वैप 4 लोको इस ट्रेन को पुणे जंक्शन से गोंदिया तक ले जाता है। इसके बाद पुणे या गुंतकल आधारित डब्ल्यूडीएम 3 ए इसको कोल्हापुर, तक ले जाता है।

समय सारिणी संपादित करें

11040 महाराष्ट्र एक्सप्रेस 08:20 बजे हर दिन गोंदिया जंक्शन से खुलती है ओर और अगले दिन 12:45 (आईएसटी) बजे कोल्हापुर पहुँचती है[2]

11,039 महाराष्ट्र एक्सप्रेस 15:30 (आईएसटी) पर हर दिन कोल्हापुर छोड़ देता है और अगले दिन 20:15 बजे (आईएसटी) पर गोंदिया जंक्शन तक पहुँचती है।

Station

Code

Station

Name

11040- Gondia

Junction toKolhapur[2]

Distance from Source in km Day 11039 - Kolhapur to Gondia Junction[3] Distance from Source in km Day
Arrival Departure Arrival Departure
G Gondia

Junction

Source 08:20 0 1 20:15 Destination 1346 2
NGP Nagpur

Junction

10:40 10:55 131 1 17:20 17:40 1216 2
BD Badnera

Junction

14:10 14:15 305 1 13:00 13:05 1042 2
AK Akola

Junction

15:10 15:15 384 1 11:15 11:20 963 2
BSL Bhusawal

Junction

17:30 17:50 524 1 08:40 09:00 823 2
MMR Manmad

Junction

20:20 20:25 708 1 06:10 06:15 639 2
DD Daund

Junction

02:45 03:00 945 2 00:55 01:10 402 2
PUNE Pune

Junction

04:35 04:50 1020 2 23:05 23:20 327 1
MRJ Miraj

Junction

11:15 11:20 1299 2 16:35 16:40 48 1
KOP Kolhapur 12:45 Destination 1346 2 Source 15:30 0

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "११०४० महाराष्ट्र एक्सप्रेस". मूल से 6 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अगस्त 2015.
  2. "महाराष्ट्र एक्सप्रेस समय तालिका". क्लिरट्रिप.कॉम. मूल से 23 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २०१५-०८-२०.
  3. महाराष्ट्र-एक्सप्रेस-११०३९-केओपि-टू-जी /४५९/२९७/६५ "महाराष्ट्र एक्सप्रेस- ११०३९" जाँचें |url= मान (मदद). अभिगमन तिथि २०१५-०८-२०.[मृत कड़ियाँ]