महोख या महोक (अंग्रेजी: Greater Coucal या Crow Pheasant; वैज्ञानिक नाम: Centropus sinensis) एक बड़ा पक्षी है। यह एशिया में भारत, चीन, इण्डोनेशिया आदि में पायी जाती है।

महोख
उत्तर प्रदेश, भारत
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: पक्षी
गण: कुकुलिफोर्मेस
कुल: कुकुलिडी
वंश: सेन्ट्रोपस
जाति: C. sinensis
द्विपद नाम
Centropus sinensis
(स्टीफेंस, 1815)[2]

इसका आकार काले कौए (वनकाक) के बराबर होता है और रंग चमकीला काला होता है। यह पक्षी सारे भारत में पाया जाता है। हिमालय में भी यह 6,000 फुट की ऊँचाई पर पाया जाता है। यह खुले भाग के मैदान तथा पहाड़ी भागों का पक्षी है और ‘ऊक’ शब्द थोड़े-थोड़े समय पर उच्चारित करता है। यह एक दूसरा शब्द कूप-कूप-कूप आदि जल्दी जल्दी उच्चारित करता है, जो प्रति सेकंड दो या तीन कूप के हिसाब से 6 से 20 बार तक सुनाई पड़ता है। इसका आहार टिड्डे, भुजंगे, लार्वा, जंगली चूहे, बिच्छू, गिरगिट, साँप आदि हैं।

चित्र दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Centropus sinensis". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2013.2. International Union for Conservation of Nature. 2012. अभिगमन तिथि 26 November 2013.
  2. In Shaw's General Zoology 9, pt. 1, p. 51. (Type locality China, Ning Po.) per Payne (2005)
 
महोख
 
महोख का प्राप्ति क्षेत्र