मांडवी नदी
मांडवी नदी (Mandovi River), जिसे महादायी नदी (Mahadayi River) भी कहा जाता था, भारत के गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में बहने वाली एक नदी है। यह कर्नाटक में पश्चिमी घाट की ढलानों में उत्पन्न होती है और लगभग 81 किमी तक बहकर गोवा में ज़ुवारी नदी से संगम करती और और फिर यह संयुक्त नदी अरब सागर में विलय हो जाती है। इसके सागर में विलय स्थल से मुरगांव (मोरमुरगांव) की प्राकृतिक बंदरगाह बनती है।[1][2][3]
मांडवी नदी Mandovi / Mahadayi River | |
---|---|
राइबंदर से मांडवी सेतु | |
स्थान | |
देश |
![]() |
राज्य | कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | भीमगढ़ |
• स्थान | कर्नाटक |
नदीमुख | |
• स्थान |
अरब सागर |
• निर्देशांक |
15°29′38″N 73°48′40″E / 15.49389°N 73.81111°Eनिर्देशांक: 15°29′38″N 73°48′40″E / 15.49389°N 73.81111°E |
लम्बाई | 81 कि॰मी॰ (50 मील) |
प्रवाह | |
• औसत | 200 m3/s (7,100 घन फुट/सेकंड) |
जलसम्भर लक्षण |
विवरण
संपादित करेंमांडवी नदी, जिसे मांडोवी, महादायी या महादेई तथा कुछ स्थानों पर गोमती नदी के नाम से भी जाना जाता है, भारत के राज्य कर्नाटक और गोवा से होकर बहने वाली एक नदी है। इस नदी को गोवा राज्य की जीवन रेखा के रूप में वर्णित किया जाता है साथ ही यह जुवारी नदी के साथ गोवा की दो प्रमुख नदियों में से एक है। मांडवी नदी की कुल लंबाई 77 किलोमीटर है जिसमें से 29 किलोमीटर का हिस्सा कर्नाटक और 52 किलोमीटर गोवा से होकर बहता है। इस नदी का उद्गम पश्चिमी घाट के तीस सोतों के एक समूह से होता है जो कर्नाटक के बेलगाम जिले, के भीमगढ़ में स्थित हैं। नदी का जलग्रहण क्षेत्र, कर्नाटक में 2032 वर्ग किमी और गोवा में 1580 वर्ग किमी का है। दूधसागर और वज्रपोहा जलप्रपात, दोनों मांडवी के ही भाग हैं।[4]
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "The Rough Guide to Goa," Rough Guides UK, 2010, ISBN 9781405386616
- ↑ "Goa and Mumbai," Amelia Thomas, Lonely Planet, 2012, ISBN 9781741797787
- ↑ "Mahadayi River". India9.com. Retrieved 16 December 2014.
- ↑ "Turmoil over Mhadei River". Daijiworld. Archived from the original on 1 नवंबर 2019. Retrieved 27 July 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)