माइकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी


माइकल जॉन क्लार्क (जन्म २ अप्रैल १९८१) एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और कमेंटेटर है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को २०१५ क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड खिलाफ जीत दिलाकर ५वीं बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। उन्हें अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।[2]

Michael Clarke

Clarke in 2009
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम Michael John Clarke
जन्म 2 April 1981 (1981-04-02) (आयु 42)
Liverpool, New South Wales, Australia
उपनाम Pup, Clarkey, Mike
कद 1.78[1] मी॰ (5 फीट 10 इंच)
बल्लेबाजी की शैली दायां हाथ
गेंदबाजी की शैली Slow left-arm orthodox
भूमिका बल्लेबाज़
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 389)6 October 2004 बनाम भारत
अंतिम टेस्ट20 August 2015 बनाम इंग्लैण्ड
वनडे पदार्पण (कैप 149)19 January 2003 बनाम इंग्लैण्ड
अंतिम एक दिवसीय29 March 2015 बनाम न्यूज़ीलैण्ड
एक दिवसीय शर्ट स॰23
टी20ई पदार्पण (कैप 1)17 February 2005 बनाम न्यूज़ीलैण्ड
अंतिम टी20ई31 October 2010 बनाम Sri Lanka
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2000–2015 New South Wales
2004 Hampshire
2012 Pune Warriors India
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता Test ODI FC LA
मैच 115 245 188 313
रन बनाये 8,643 7,981 13,826 9,905
औसत बल्लेबाजी 49.10 44.58 47.02 42.51
शतक/अर्धशतक 28/27 8/58 45/48 9/73
उच्च स्कोर 329* 130 329* 130
गेंद किया 2,435 2,585 3,627 3,295
विकेट 31 57 42 84
औसत गेंदबाजी 38.19 37.64 44.90 32.01
एक पारी में ५ विकेट 2 1 2 1
मैच में १० विकेट 0 0 0 0
श्रेष्ठ गेंदबाजी 6/9 5/35 6/9 5/35
कैच/स्टम्प 134/– 106/– 203/– 132/–
स्रोत : ESPNcricinfo, 2 April 2019

साथ ही वह ट्वेन्टी-२० अंतर्राष्ट्रीय में ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले कप्तान हैं। २३ नंबर की उनकी वनडे शर्ट के नंबर शेन वॉर्न के थे और उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद दिया गया। क्लार्क का उपनाम "पप" है जो एक दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज है। उन्होंने घरेलू स्तर पर न्यू साउथ वेल्स का प्रतिनिधित्व किया।[3]

जनवरी २०११ में, क्लार्क ने अपने टेस्ट और वनडे क्रिकेट के प्रारूप में प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की ट्वेंटी २० में कप्तानी छोड़ दी थी।[4]

वहीं उन्होंने यह घोषणा कर दी थी कि वह २०१५ क्रिकेट विश्व कप की समाप्ति के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे और क्लार्क ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में ७२ गेंदों पर ७४ रनों की शीर्ष स्कोरिंग पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया ने अपना पांचवां विश्व कप खिताब जीता। हालांकि जब कंगारू टीम को जीतने के लिए नौ रन की आवश्यकता थी, तब उन्हें आउट कर किया गया और मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में ९३,०१३ दर्शकों की भीड़ ने स्वागत किया।

०८ अगस्त २०१५ को, क्लार्क ने घोषणा की कि वह अपनी और टीम दोनों का अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2015 एशेज श्रृंखला के अंतिम टेस्ट के बाद सभी प्रकार के क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि एशेज के आखिरी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को एक पारी और ७८ रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा और सीरीज भी गंवानी पड़ी। कुल मिलाकर इंग्लैंड में क्लार्क की यह लगातार चौथी एशेज हार थी और कप्तान के रूप में उनकी दूसरी।[5][6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Michael Clarke". cricket.com.au. Cricket Australia. मूल से 16 January 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 January 2014.
  2. "Smith, Hazlewood book semi-final berth". ESPNcricinfo. ESPN (Sports Media). 28 March 2015. मूल से 5 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 March 2015.
  3. "Martin Crowe: Michael Clarke has 'growing up to do'". www.newshub.co.nz. मूल से 20 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 March 2016.
  4. "Michael Clarke Quits Twenty20 | Michael Clarke Quits T20 Cricket". Smh.com.au. मूल से 31 अगस्त 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 February 2012.
  5. It started with a 6am text Archived 2019-10-16 at the वेबैक मशीन. Cricket.com.au (9 August 2015). Retrieved on 27 May 2018.
  6. Clarke announces his retirement Clarke announces his retirement Archived 2019-10-16 at the वेबैक मशीन. Cricket.com.au (8 August 2015). Retrieved on 27 May 2018.


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी  
इयान चैपल | एंड्र्यू साइमंड्स | एडम व्होग्स | एलन बॉर्डर | ऐशली नॉफ्के | ग्रेग चैपल | जस्टिन लैंगर | जेम्स हॉप्स | डेनिस लिली | नेथन ब्रेकन | ब्रेट ली | ब्रेड हैडिन | ब्रेड हॉग | माइक हसी | माइकल क्लार्क | मार्क वॉ | मिशेल जॉन्सन | मैथ्यू हेडन | शेन वॉर्न | सर डोनाल्ड ब्रेडमैन | स्टीव वॉ | स्टुअर्ट क्लार्क