मानाडु (अंग्रेजी: Public Conference) 2021 की भारतीय तमिल भाषा की एक विज्ञान फिक्शन राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित और सुरेश कमाची द्वारा निर्मित है।[3] इसमें सिलंबरासन मुख्य भूमिका में हैं जबकि एस जे सूर्या, कल्याणी प्रियदर्शन, एस. ए. चंद्रशेखर, वाई.जी. महेंद्रन, करुणाकरण, प्रेमगी अमरेन, अरविंद आकाश और अंजेना कीर्ति भी शामिल हैं।[4][5]

मानाडु
निर्देशक वेंकट प्रभु
लेखक वेंकट प्रभु
के. चंद्रू
एझिलरसु गुणसेकरन
निर्माता सुरेश कामची
अभिनेता सिलंबरासन
एस जे सूर्या
कल्याणी प्रियदर्शन
छायाकार रिचर्ड एम. नाथन
संपादक प्रवीण के.एल.
संगीतकार युवान शंकर राजा
निर्माण
कंपनी
वी हाउस प्रोडक्शंस
वितरक एसएसआई प्रोडक्शंस
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 25 नवम्बर 2021 (2021-11-25)
लम्बाई
147 मिनट[1]
देश भारत
भाषा तमिल
कुल कारोबार 100—117 करोड़[2]

जुलाई 2018 में फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा की गई जिसमे सिलंबरासन के साथ प्रभु अपनी पहली फिल्म करेंगे। सिनेमाघरों में मानाडु 25 नवंबर 2021 को रिलीज़ हुई तथा इसे आलोचकों और दर्शकों से व्यापक प्रशंसा मिली।

अब्दुल खालिक एक एनआरआई है जो ऊटी जाने के लिए दिल्ली से कोयंबटूर की फ्लाइट में बैठा हैं। वह सैयद बाशा की मदद से अपने दोस्त ईश्वरमूर्ति को उसकी प्रेमिका ज़रीना बेगम के साथ उसकी शादी के दिन भागने में मदद करने जा रहा है। उसकी सहयात्री सीतालक्ष्मी बताती है कि वह खुद भी ज़रीना की शादी में जा रही है और वह दूल्हे की है। अगली दोपहर वे शादी समारोह से भाग जाते हैं और दुल्हन का परिवार उनका पीछा करता है। रजिस्ट्रार कार्यालय के रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति अचानक उनकी कार पर गिर जाता है और गंभीर रूप से घायल हो जाता है। पता चलता है कि इंस्पेक्टर जॉन के नेतृत्व में पुलिस रफीक नामक व्यक्ति का पीछा कर रही है। बाद में डीसीपी धनुषकोडी के आदेश पर उन्हें पकड़ लिया गया।

  1. "Maanaadu". www.bbfc.co.uk (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
  2. "'Maanaadu' lifetime box office collections: Silambarasan starrer collects Rs. 117 crore worldwide". The Times of India. 31 मई 2022. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
  3. "Maanadu: Simbu and Venkat Prabhu's film has a title now". India Today (अंग्रेज़ी में). 10 जुलाई 2018. अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
  4. Kaushik, L. M. (10 जुलाई 2018). "STR And I Want To Surprise The Audience: Venkat Prabhu On Maanaadu". www.filmcompanion.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.
  5. Native, Digital (31 मार्च 2019). "Kalyani Priyadarshan to be seen opposite Simbu in 'Maanaadu'". The News Minute (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 17 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें