मारा (Mara) भारत के मिज़ोरम राज्य का एक मानव समुदाय है। यह अधिकांश रूप से दक्षिणी मिज़ोरम में सइहा ज़िले और उस से सटे हुए बर्मा के चिन राज्य के कुछ ग्रामों में बसे हुए हैं। यह क्षेत्र मारा स्वायत्त ज़िला परिषद में संगठित है और इसमें मारा बाहुल्य हैं। मारा भारत में कुकी और मिज़ो समुदाय और बर्मा में कचिन, करेन, शान और चिन समुदाय से सम्बन्धित हैं। यह मारा भाषा बोलते हैं। भारत-बर्मा सीमा यहाँ पर कलादान नदी द्वारा परिभाषित है।[1]

मारा
विशेष निवासक्षेत्र
पूर्वोत्तरी भारत, बर्मा
भाषाएँ
मारा भाषा
धर्म
ईसाई धर्म
सम्बन्धित सजातीय समूह
मिज़ो, चिन, कुकी, शान, करेन, कचिन

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Dr K. Zohra, Ph.D, An introductory notes to Mara District of South Mizoram, India.