माशेरब्रुम पर्वत शृंखला


माशेरब्रुम पर्वत शृंखला पाक अधिकृत कश्मीर के बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित काराकोरम पर्वतों की एक उप-शृंखला है।

माशेरब्रुम शृंखला
Masherbrum Mountains
माशेरब्रुम
माशेरब्रुम

माशेरब्रुम

विवरण
क्षेत्र: पाक अधिकृत कश्मीर
सर्वोच्च शिखर: माशेरब्रुम
सर्वोच्च ऊँचाई: ७,८२१ मीटर (२५,६५९ फ़ुट)
निर्देशांक: 35°38′33″N 76°18′39″E / 35.64250°N 76.31083°E / 35.64250; 76.31083

भूगोल संपादित करें

माशेरब्रुम पर्वत समूह बाल्तोरो हिमानी की दक्षिणी तरफ़ स्थित हैं। इन पर्वतों की दक्षिणी ओर सिंधु नदी का जलसम्भर क्षेत्र आ जाता है और हूशे नदी यहाँ से उभरती है जिसका पानी आगे चलकर सिंधु में विलय होता है। माशेरब्रुम के पर्वत बाल्तोरो मुज़ताग़ के पर्वतों जितने प्रसिद्ध नहीं हैं जो बाल्तोरो हिमानी के पार स्थित हैं। लेकिन फिर भी माशेरब्रुमों में दुनिया के सबसे ऊँचे पहाड़ों में से कुछ सम्मिलित हैं। इनमें सबसे बुलंद पर्वत का नाम भी 'माशेरब्रुम पर्वत' ही है और यह ७,८२१ मीटर (२५,६५९ फ़ुट) ऊँचा है। विश्व भर से पर्वतारोही यहाँ के पर्वतों की चुनौती से जूझने आते हैं।[1]

कुछ शिखर संपादित करें

यह माशेरब्रुम शृंखला के उन शिखरों की तालिका है जो ७,२०० मीटर (२३,६२० फ़ुट) से ज़्यादा लम्बे हैं और कम-से-कम ५०० मीटर (१,६४० फ़ुट) का स्वतंत्र शिखर रखते हैं (यानि केवल किसी दूसरे ऊँचे पहाड़ के कंधे पर छोटा-सा शिखर नहीं हैं)।

पर्वत ऊँचाई (मीटर) ऊँचाई (फ़ुट) निर्देशांक उग्रता (मीटर) बुनियादी पर्वत पहला आरोहण आरोहण (चेष्टाएँ)
माशेरब्रुम
(Masherbrum)
७,८२१ २५,६५९ 35°38′24″N 76°18′21″E / 35.64000°N 76.30583°E / 35.64000; 76.30583 २,४५७ गाशेरब्रुम १
(Gasherbrum I)
१९६० ४ (९)
चोगोलीसा
(Chogolisa)
७,६६५ २५,१४८ 35°36′51″N 76°34′45″E / 35.61417°N 76.57917°E / 35.61417; 76.57917 १,६२४ माशेरब्रुम
(Masherbrum)
१९७५ ४ (२)
बाल्तोरो कांगड़ी
(Baltoro Kangri)
७,३१२ २३,९९० 35°38′21″N 76°40′24″E / 35.63917°N 76.67333°E / 35.63917; 76.67333 १,०४० चोगोलीसा
(Chogolisa)
१९७६ १ (०)
बल्तिस्तान पर्वत (के६)
(Baltistan Peak (K6))
७,२८२ २३,८९१ 35°25′00″N 76°33′03″E / 35.41667°N 76.55083°E / 35.41667; 76.55083 १,९६२ चोगोलीसा
(Chogolisa)
१९७० १ (३)

अन्य पर्वत संपादित करें

यह अन्य उल्लेखनीय पर्वत हूशे वादी क्षेत्र में स्थित हैं:

  • के७ (K7), ६,९३४ मीटर
  • कपूरा (Kapura), ६,५४४ मीटर
  • द्रिफ़ीका (Drifika), ६,४४७ मीटर

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Encyclopedia of Snow, Ice and Glaciers Archived 2016-05-06 at the वेबैक मशीन, Vijay P. Singh, Umesh K. Haritashya, pp. 511, Springer, 2011, ISBN 9789048126415, ... Masherbrum (7,821 m) range Baltistan peak (K6) (7,821 m) Link Sar (7,041 m) Chogolisa ...