मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे

२०२३ की भारतीय हिन्दी फिल्म

मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे वर्ष 2023 में जारी हुई हिन्दी भाषा की भारतीय कानूनी ड्रामा फिल्म है। इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन आशिमा चिब्बर ने किया है। इसमें रानी मुखर्जी, अनिर्बान भट्टाचार्य, नीना गुप्ता और जिम सर्भ ने अभिनय किया है।[4] यह फिल्म एक वास्तविक कहानी से प्रेरित है जिसमें वर्ष 2011 में एक भारतीय दम्पति के बच्चे को नॉर्वे के प्राधिकारी ले गये थे।[5][6] यह फ़िल्म सिनेमा घरों में 17 मार्च 2023 को जारी की गयी।[7]

मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे

प्रचार पोस्टर
निर्देशक आशिमा चिब्बर
लेखक समीर सतिजा
आशिमा चिब्बर
राहुल हांडा
निर्माता मोनिशा आडवाणी
मधु भोजवानी
निखिल आडवाणी
अभिनेता रानी मुखर्जी
अनिर्बान भट्टाचार्य
नीना गुप्ता
जिम सर्भ
छायाकार अलवर कुई
संपादक नम्रता राव
संगीतकार अमित त्रिवेदी
निर्माण
कंपनियां
एमी एंटरटेनमेंट
ज़ी स्टूडियोज़
वितरक ज़ी स्टूडियोज़
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 17 मार्च 2023 (2023-03-17)
लम्बाई
144 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत अनुमानित30 करोड़
कुल कारोबार अनुमानित36.53 करोड़[2][3]

कथानक संपादित करें

फिल्म में मुख्यतः देबिका की कहानी को दिखाया गया है जिसमें वो अपने पति अनिरुद्ध, पुत्र शुभ और पाँच माह की बच्ची सुची के साथ नॉर्वे के स्टवान्गर नामक स्थान पर रहती है। नॉर्वेजियन चाइल्ड वेलफेयर सर्विसेज के दो कर्मचारी तब तक उनके घर पर नियमित तौर पर आते थे जब तक वो शुभा और सुचि को लेकर नहीं चले गये। चटर्जी परिवार को बता दिया गया कि वो अपने बच्चों की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं, अतः देबिका ने सरकार पर मुक़दमा करने का निर्णय लिया और अपने बच्चों की अभिरक्षा वापस प्राप्त की।[8]

पात्र संपादित करें

  • देबिका चटर्जी के रूप में रानी मुखर्जी
  • अनिर्बान भट्टाचार्य अनिरुद्ध चटर्जी, देबिका के पति के रूप में
  • नॉर्वे के वकील डेनियल सिंह सियुपेक के रूप में जिम सर्भ
  • वसुधा कामत, भारतीय विदेश मंत्री (सुषमा स्वराज पर आधारित चरित्र) के रूप में नीना गुप्ता[9]
  • सिया के रूप में कार्ट तम्मजेरव
  • मटिल्डा के रूप में ब्रिटा सॉल
  • अभिजीत दत्ता, कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में बरुण चंदा
  • अधिवक्ता सुश्री प्रताप के रूप में बालाजी गौरी
  • अनिरुद्ध की मां के रूप में मिठू चक्रवर्ती
  • सौम्या मुखर्जी अनुराग चटर्जी, अनिरुद्ध के भाई के रूप में
  • देबिका के पिता के रूप में बोधिसत्व मजूमदार
  • देबिका की माँ के रूप में सास्वती गुहा ठाकुरता
  • बिस्वजीत सरकार के रूप में वरुण वज़ीर
  • चारु शंकर नंदिनी के रूप में
  • राबिया के रूप में रूपांगी वनवारी
  • बेरिट हैनसेन के रूप में सारा सौली, वेल्फ्रेड में शिक्षक
  • शुभा चटर्जी, देबिका और अनिरुद्ध के बेटे के रूप में युवान वनवारी
  • लार्स क्रिस्टियनसेन के रूप में क्रिस्टजन सर्व (वेलफ्रेड से आधिकारिक)

संगीत संपादित करें

मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे
गीत-संगीत अमित त्रिवेदी द्वारा
जारी 2 मार्च 2023[10]
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 10:50
भाषा हिन्दी
लेबल ज़ी म्यूजिक कंपनी
संगीत चलचित्र
यू ट्यूब पर मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे - पूरा एल्बम देखें।

फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Mrs Chatterjee Vs Norway". British Board of Film Classification. अभिगमन तिथि 12 March 2022.
  2. "मिसेज़ चटर्जी वर्सस नॉर्वे फिल्म की कमाई". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि 21 March 2023.
  3. "Bollywood Top Grossers Worldwide 2023". Bollywood Hungama. अभिगमन तिथि 26 January 2023.
  4. कनबार, निराली (21 मार्च 2022). "Birthday Girl Rani Mukerji on her next Mrs Chatterjee vs Norway and not being typecast" [रानी मुखर्जी अपने जन्मदिन पर अपने अगले काम मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे पर काम कर रही हैं और टाइपकास्ट नहीं हो रही]. India Today.
  5. "Indian couple's children taken away by Norway authorities". एनडीटीवी. 24 दिसम्बर 2011.
  6. "Rani Mukherjee's 'Mrs Chatterjee vs Norway' Is Based On This Indian Couple's Story". एनडीटीवी. अभिगमन तिथि 2023-02-26.
  7. "Rani Mukerji's 'Mrs Chatterjee Vs Norway' to make debut in theaters on March 17". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 26 जनवरी 2023. अभिगमन तिथि 26 January 2023.
  8. "'Mrs Chatterjee Vs Norway' box office collection week 3: Rani Mukerji starrer set to cross Rs 20 crore mark". The Times of India. 2023-04-04. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-05-14.
  9. हंगामा, बॉलीवुड (6 मार्च 2023). "REVEALED: Neena Gupta in Rani Mukerji-starrer Mrs Chatterjee vs Norway plays a character inspired by Sushma Swaraj : Bollywood News - Bollywood Hungama". बॉलीवुड हंगामा.
  10. "Mrs Chatterjee Vs Norway – Original Motion Picture Soundtrack". जियोसावन. 2 मार्च 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें