मीनू ठाकुर (जन्म: 1 जुलाई 1972) भारतीय कुचिपुड़ी नृत्य प्रतिपादक हैं।[1] वह नई दिल्ली में युवा शिक्षार्थियों को कुचिपुड़ी सिखाने के लिए एक संस्था 'सुरमया' चलाती हैं।

मीनू ठाकुर

परिवार संपादित करें

मीनू का जन्म सहारनपुर, यूपी में 1972 में वकील हरस्वरूप ठाकुर और ग्रहणी शकुंतला के घर हुआ।

जीवनी संपादित करें

कुचिपुड़ी में परीक्षित होने के अलावा, मीनू ने कथक केंद्र, दिल्ली से कथक सीखा। मीनू ने कुचिपुड़ी के कई कार्यक्रमों की कोरियोग्राफी की है और पिछले 31 वर्षों से कुचिपुड़ी कलाकार के रूप में सक्रिय रूप से प्रदर्शन कर रही हैं।

मीनू भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR), फेस्टिवल ऑफ़ इण्डिया, संस्कृति मंत्रालय की स्थापित कलाकार है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से भारत के बाहर प्रदर्शन किया है। वह दूरदर्शन (भारत का राष्ट्रीय टेलीविजन नेटवर्क) की 'ए ग्रेड' कलाकार है।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "शास्त्रीय नृत्य की तीन विधाएं, तीनों का अपना ही रस". दैनिक जागरण. मूल से 29 मार्च 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मार्च 2020.