उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में अरब सागर के निकट स्थित मुंबई की जलवायु में दो मुख्य ऋतुएं हैं: शुष्क एवं आर्द्र ऋतु। आर्द्र ऋतु मार्च एवं अक्टूबर के बीच आती है। इसका मुख्य लक्षण है उच्च आर्द्रता व तापमन लगभग 30 °से. (86 °फ़ै) से भी अधिक। जून से सितंबर के बीच मानसून वर्षाएं नगर भिगोतीं हैं, जिससे मुंबई का वार्षिक वर्षा स्तर 2,200 मिलीमीटर (86.6 इंच) तक पहुँचता है। अधिकतम अंकित वार्षिक वर्षा १९५४ में 3,452 मिलीमीटर (135.9 इंच) थी।[1] मुंबई में दर्ज एक दिन में सर्वोच्च वर्षा 944 मिलीमीटर (37.17 इंच) २६ जुलाई,२००५ को हुई थी।[2] नवंबर से फरवरी तक शुष्क मौसम रहता है, जिसमें मध्यम आर्द्रता स्तर बना रहता है, व हल्का गर्म से हल्का ठंडा मौसम रहता है। जनवरी से फरवरी तक हल्की ठंड पड़ती है, जो यहाँ आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के कारण होती है।

मुंबई में औसत तापमान एवं वर्षण (प्रैसिपिटेशन) की सारणी

मुंबई का वार्षिक तापमान उच्चतम 38 °से. (100 °फ़ै) से न्यूनतम 11 °से. (52 °फ़ै)तक रहता है। अब तक का रिकॉर्ड सर्वोच्च तापमान 43.3 °से. (109.9 °फ़ै) तथा २२ जनवरी,१९६२ को नयूनतम 7.4 °से. (45.3 °फ़ै) रहा।[3]। हालाँकि 7.4 °से. (45.3 °फ़ै) यहाँ के मौसम विभाग के दो में से एक स्टेशन द्वारा अंकित न्यूनतम तापमान कन्हेरी गुफाओं के निकट नगर की सीमाओं के भीतर स्थित स्टेशन द्वारा न्यूनतम तापमान ८ फरवरी,२००८ को 6.5 °से. (43.7 °फ़ै) अंकित किया गया।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Mumbai Plan". Department of Relief and Rehabilitation (Government of Maharashtra). मूल से 10 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2009.
  2. "Three drown as heavy rain lashes Mumbai for the 3rd day". Mumbai: डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस. 2006-07-03. मूल से 23 मई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2009.
  3. हर्रेरा, मैक्सीमिलियैनो. "अत्यंत तापमान". मूल से 4 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-12-06.
  4. "सिटि कंटिन्यूज़ टू होवर इन 8-9 डिग्री C रेंज". मुंबई: टाइम्स ऑफ इंडिया. 2008-02-10.