भौतिकी में मूलकण (elementary particle) वे कण हैं, जिनकी कोई उपसंरचना ज्ञात नहीं है। यह किन कणों से मिलकर बना है, अज्ञात है। मूलकण ब्रह्माण्ड की आधारभूत संरचना है, समस्त ब्रह्माण्ड इन्ही मूलभूत कणों से मिलकर बना है। कण भौतिकी के मानक मॉडल (standard model) के अनुसार क्वार्क, लेप्टॉन और गेज बोसॉन मूलकण है।

मूलभूत कणों का मानक मॉडल

पदार्थ कण और ऊर्जा कण संपादित करें

साधारणतया ब्रह्माण्ड मे दो तरह के कणो की कल्पना की गई है, एक "पदार्थ कण" (matter particle) और दूसरा "ऊर्जा कण" (energy particle)। पदार्थ कण वे कण है, जिसका द्रव्यमान होता है, जो जगह घेरता है, जो पॉली के अपवर्जन सिद्धान्त का पालन करते है और यह फर्मिऑन कहलाते है। इसके विपरीत, ऊर्जा कण का द्रव्यमान नही होता है, स्वाभाविक रूप से यह जगह भी नहीं घेरता है, ना ही यह पॉली के अपवर्जन सिद्धान्त का पालन करने के लिए बाध्य है, यह बोसान कहलाते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें