मेक्सिको की खाड़ी

(मेक्सिको खाड़ी से अनुप्रेषित)

मेक्सिको की खाड़ी (स्पेनी: Golfo de México, गोल्फ़ो दे मेहिको) पश्चिमी अंध महासागर का एक समुद्र है। यह उत्तर अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुआ है और कैरिबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है।[1] इसका क्षेत्रफल लगभग १६ लाख वर्ग किमी है और इसका सबसे गहरा स्थान सतह से १४,३८३ फ़ुट (४,३८४ मीटर) की गहराई पर स्थित सिग्स्बी खाई है। माना जाता है के इस सागर की द्रोणी का निर्माण आक्ज से लगभग ३० करोड़ वर्ष पूर्व इसके फ़र्श के नीचे धंसने से हुआ। उस से पहले यह एक ज़मीनी क्षेत्र था।[2]

मेक्सिको की खाड़ी का नक़्शा
Cantarell

इस समुद्र में विलय होने वाली सबसे बड़ी नदी मिसिसिप्पी नदी है। इसके पश्चिमोत्तर छोर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का फ़्लोरिडा राज्य और उत्तर में अमिका के ही अलाबामा, मिसिसिप्पी, लुइज़ियैना और टॅक्सस राज्य हैं। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको के तामाउलिपास, वेराक्रूस, ताबास्को, काम्पेचे, यूकातान और किन्ताना रू राज्य हैं। इसके दक्षिण-पूर्व में क्यूबा पड़ता है। इस समुद्र में मछलियों, झींगों और अन्य समुद्री जीवों की भरमार है और अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा के मछुआरे उद्योग यहाँ पर बहुत पनपे हैं।[3]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Gulf of Mexico". Geographic Names Information System. जनवरी 1, 2000.
  2. "General Facts about the Gulf of Mexico". मूल से 8 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अगस्त 2011.
  3. "Gulf of Mexico". Handbook of Texas Online. Texas State Historical Association. मूल से 22 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 मार्च 2016.