क्यूबा
क्यूबा (स्पेनी: Cuba) कैरिबियाई सागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। हवाना कूबा की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।[1] कूबा दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंटिआगो डे है। कूबा गणराज्य में कूबा द्वीप, इस्ला दी ला जुवेतुद आदि कई द्वीप समूह शामिल हैं। कूबा, कैरेबियाई समूह में सबसे ज्यादा आबादी वाला द्वीप है, जिसमें ११ लाख से ज्यादा लोग निवास करते हैं। वक्त के साथ अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों और उपनिवेश का असर यहां की संस्कृति पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ता है।[2]
क्यूबा गणराज्य República de Cuba | |
---|---|
ध्येय वाक्य: Patria o Muerte (स्पेनिश) "हमारी मातृभूमि या मौत" | |
राष्ट्रगान: La Bayamesa ("द बायामो सांग") | |
![]() | |
राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर | हवाना |
आधिकारिक भाषा(एँ) | स्पेनिश |
निवासीनाम | कूबन |
सरकार | समाजवादी गणराज्य, एकल दल साम्यवादी राज्य |
स्वतंत्रता घोषणा गणराज्य घोषित कूबन क्रांति | |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 110,861 कि॰मी2 (42,804 वर्ग मील) 105वां) |
• जल क्षेत्र (%) | नगण्य |
जनसंख्या | |
• 2008 आकलन | 11,423,952 (73वां) |
• 2002 जनगणना | 11,177,743 |
GDP (PPP) | 2008 प्राक्कलन |
• कुल | ₹८८,३४,८७,५२,८५,३२९.७६ ($१०८.२ अरब) (-) |
• प्रति व्यक्ति | ₹७,७५,६१७.९७ ($९,५००) (-) |
HDI (2008) | 0.855 अत्युच्च · 48वां |
मुद्रा | कूबन पेसो (CUP )कन्वर्टेबल पेसो (CUC) |
समय मंडल | UTC-5 |
• ग्रीष्मकालीन (DST) | UTC-4 ((11 मार्च से शुरू; 4 नवम्बर को समाप्त)) |
दूरभाष कोड | 53 |
इंटरनेट TLD | .cu |
क्यूबा का इतिहास
संपादित करें२८ अक्टूबर १४९२ को क्रिस्टोफर कोलम्बस ने कूबा की धरती पर कदम रखा और विश्व को एक नये देश से परिचित करवाया। कालांतर में १६ वीं और १७ वीं शताब्दी तक कूबा स्पेन का उपनिवेश रहा। स्पानी भाषा, संस्कृति, धर्म तथा संस्थाओं ने कूबा की जातीय मानसिकता पर गहरा प्रभाव डाला।[3]
राजनीतिक व्यवस्था
संपादित करेंकूबा लातिन अमेरिका का एक समाजवादी गणतंत्र है। १९५९ में फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्रांति के पूर्व कूबा ने तानाशाही और सर्वाधिकारवादी व्यवस्था से निजात पायी और एक दलीय जनतंत्र की नींव रखी गयी।[4] पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो और वर्तमान राष्ट्रपति रऊल कास्त्रो के नेतृत्व में कूबा ने शासन व्यवस्था में समाजवादी पद्धति को अपनाया।[5] कूबा की राजनीतिक व्यवस्था अमेरिका सरीखी पूंजीवादी व्यवस्था का प्रतिरोध करती है।[6] कूबा का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में वामपंथी विचारधारा का पक्षधर रहा है।
इन्हें भी देखें
संपादित करें- कूबा (विक्शनरी)
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "CENTRAL AMERICA AND CARIBBEAN :: CUBA". 9 मई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 जुलाई 2012.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". 22 जून 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 जुलाई 2012.
- ↑ "History of Cuba". मूल से से 15 सितंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 जुलाई 2012.
- ↑ "Political System is Greatest Achievement of the Cuban Revolution". 7 अप्रैल 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 जुलाई 2012.
- ↑ Cuban Political System: More Than Just Castro[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "U.S.-Cuba Relations". 16 जुलाई 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 जुलाई 2012.
यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |